विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WTC फाइनल से पहले 3 बड़ी समस्‍याओं से जूझ रही है टीम इंडिया, 'रोहित ब्रिगेड' को जल्‍द खोजना होगा हल

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Nigam
Published: Fri, 02 Jun 2023 01:11 PM (IST)

IND vs AUS WTC final 2023 भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच 7 जून से लंदन के द ओवल मैदान पर ...और पढ़ें

IND vs AUS WTC Final 2023: भारतीय क्रिकेट टीम
IND vs AUS WTC Final 2023: भारतीय क्रिकेट टीम

नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप फाइनल 7 जून से लंदन के द ओवल मैदान में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मुकाबले के लिए जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है।

भारतीय बल्‍लेबाजों को इंग्‍लैंड की स्विंग वाली परिस्थितियों में ऑस्‍ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी आक्रमण की मुश्किल चुनौती का सामना करना होगा। भारतीय टीम के पास कई मैच विजेता खिलाड़ी हैं, लेकिन अगर उसे फाइनल मैच जीतना है तो इन 3 समस्‍याओं से पार पाना होगा। भारतीय टीम इस समय तीन मुश्किल परेशानियों से घिरी हुई है। चलिए आपको बताते हैं।

1) कौन होगा विकेटकीपर

केएल राहुल आईपीएल 2023 में चोटिल हुए और भारतीय टीम की सिरदर्दी बढ़ गई। केएल राहुल का डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल में बतौर विकेटकीपर बल्‍लेबाज खेलना तय था क्‍योंकि टीम प्रबंधन को विदेश में केएस भरत की बल्‍लेबाजी शैली पर कम विश्‍वास था। राहुल की जगह ईशान किशन को शामिल किया गया, लेकिन उन्‍होंने अब तक टेस्‍ट डेब्‍यू नहीं किया। भारतीय टीम इस समस्‍या से जूझ रही है कि केएस भरत या ईशान किशन में से किसे प्‍लेइंग 11 में मौका दिया जाए।

2) कौन होगा तीसरा तेज गेंदबाज

भारतीय टीम की दूसरी समस्‍या है कि तीसरा तेज गेंदबाज कौन होगा। इसके लिए जयदेव उनादकट और उमेश यादव के बीच भिड़ंत चल रही है। जयदेव ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, वो चोट से उबरकर भारतीय टीम में लौट रहे हैं। इसके अलावा जयदेव उनादकट बाएं हाथ के गेंदबाज हैं, जिसके लिए प्‍लेइंग 11 में उन्‍हें शामिल किया जा सकता है। वहीं उमेश यादव के पास गति है और वो नई व पुरानी गेंद को स्विंग कराना जानते हैं। इन खूबियों के चलते यादव भी प्‍लेइंग 11 में जगह पाने के दावेदार बने हुए हैं।

3) तेज गेंदबाज या स्पिन ऑलराउंडर

ऋषभ पंत की गैर-मौजूदगी के बाद भारतीय टीम एक अच्‍छे फिनिशर की तलाश में जुटी हुई है। ऐसे में भारतीय टीम इस मुश्किल में फंसी हुई है कि तेज गेंदबाज ऑलराउंडर के साथ मैदान संभाले या स्पिन ऑलराउंडर को मौका दें। शार्दुल ठाकुर के साथ-साथ रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की जगह दांव पर लगी हुई है। ठाकुर ने इंग्‍लैंड सीरीज में सभी मैच खेले थे। मगर ऑस्‍ट्रेलिया के टॉप-7 बल्‍लेबाजों में चार बाएं हाथ के बल्‍लेबाज हैं। ऐसे में भारतीय टीम अपने दोनों स्पिनर्स के साथ मैच संभाल सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।