विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs PAK: Fakhar Zaman की आखिर क्‍यों हो रही है जमकर तारीफ? ग्राउंड्समैन के साथ का वीडियो हुआ वायरल

By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
Published: Sun, 10 Sep 2023 06:44 PM (GMT+05:30)

रोहित और शुभमन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को हावी होने का कोई मौका नहीं दिया। दोनों मिलकर शाहीन अफरीदी की जमकर कुटाई की। रोहित-गिल ने पहले विकेट के लिए 121 रन जोड़े। दोनों अपना अर्धशतक बनाकर आउट हुए। रोहित ने वनडे करियर का 50वां अर्धशतक जड़ा। भारत की पारी के 24.1 ओवर में बारिश आ गई। जिसके चलते अंपायर्स को खेल रोकना पड़ा।

फखर जमान की सादगी ने जीता दिल। फोटो- सोशल मीडिया
फखर जमान की सादगी ने जीता दिल। फोटो- सोशल मीडिया

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 के सुपर-4 का तीसरा में श्रीलंका के कोलंबो में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। रोहित और गिल की जोड़ी ने टीम इंडिया को दमदार शुरुआत हो दी।

रोहित और शुभमन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को हावी होने का कोई मौका नहीं दिया। दोनों मिलकर शाहीन अफरीदी की जमकर कुटाई की। रोहित-गिल ने पहले विकेट के लिए 121 रन जोड़े। दोनों अपना अर्धशतक बनाकर आउट हुए। रोहित ने वनडे करियर का 50वां अर्धशतक जड़ा।

फखर जमान ने की ग्राउंड स्टाफ की मदद

भारत की पारी के 24.1 ओवर में बारिश आ गई। जिसके चलते अंपायर्स को खेल रोकना पड़ा। इसी वक्त पाकिस्तानी खिलाड़ी फखर जमान का दिल छू लेने वाला वीडियो समाने आया। फखर कोलंबो क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ के साथ मिलकर कवर खींचते हुए दिखे। फखर का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहा वीडियो

वसीम अकरम ने भी फखर जमान की तारीफ की। वहीं, कई क्रिकेट फैंस ने भी जमान की खेल भावना की जमकर सराहना की। फैंस कमेंट करते हुए उन्हें एक जेंटलमैन बताया। साथ ही मानवतापूर्ण काम की जमकर तरीफ की।

यह भी पढ़ें-  IND vs PAK: Rohit-Gill की जोड़ी ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की उधेड़ दी बखिया, Asia Cup में बना दिया नया रिकॉर्ड

आईपीएल के दौरान जॉन्टी रोड्स ने की थी मदद

बता दें कि आईपीएल को दौरान साउथ अफ्रीका के लीजेंड क्रिकेटर जॉन्टी रोड्स का भी कवर खींचते हुए वीडियो वायरल हुआ था। आईपीएल 2023 के 45वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से हुआ। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। उस दौरान जॉन्टी का वीडियो वायरल हुआ था।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड के दो खान की वजह से स्टार बने Shoaib Akhtar, भारत-पाकिस्तान के रिश्ते पर दी बेबाक राय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।