यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs PAK: Rohit-Gill की जोड़ी ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की उधेड़ दी बखिया, Asia Cup में बना दिया नया रिकॉर्ड
एशिया कप के सुपर-4 में पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने गेंदबाजों को सेट नहीं होने दिया। ...और पढ़ें

HighLights
- एशिया कप में की दो शतकीय साझेदारी
- सचिन-विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की
- रोहित-गिल ने जड़े तूफानी अर्धशतक
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 के सुपर-4 का मुकाबला कोलंबो में आयोजित है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रोहित और शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। दोनों बल्ले से गेंद के धागे खोल दिए।
एशिया कप के सुपर-4 में पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने गेंदबाजों को सेट नहीं होने दिया। दोनों ने शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ की जमकर पिटाई की। पहले विकेट के लिए दोनों ने शतकीय साझेदारी की।
.jpg)
एशिया कप में की दो शतकीय साझेदारी
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 16.4 ओवर में पहले विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की। रोहित और गिल के बीच हुई इस साझेदारी ने सचिन और विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दोनों ने एशिया कप में दो शतकीय साझेदारी कर सचिन-विराट के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। सचिन और विराट को जोड़ी ने दो बार एशिया कप में दो बार शतकीय साझेदारी की है।
यह भी पढ़ें- उम्र में अपने से बड़ी लड़की पर दिल हार बैठे Ishan Kishan! GF की खूबसूरती के आगे बॉलीवुड का ग्लैमर भी है फीका
.jpg)
रोहित-गिल ने की 121 रन की साझेदारी
रोहित और गिल ने भी एशिया कप में दो शतकीय साझेदारी की है। नेपाल के खिलाफ भी रोहित और गिल ने शतकीय साझेदारी की थी। अब पाकिस्तान के खिलाफ 121 रन की साझेदारी की। रोहित ने 49 गेंद पर 56 रन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। रोहित ने इस पारी के दौरान 6 चौके और 4 गंगनचुंबी छक्के जड़े। वहीं, शुभमन गिल ने 52 गेंद पर 58 रन की पारी खेली। इस दौरान 10 खूबसूरत चौके लगाए।
