विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs NZ: लगातार फ्लॉप हो रहे राहुल के लिए Sarfaraz Khan को बाहर बिठाने की तैयारी, दूसरे टेस्ट में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग-11!

Published: Wed, 23 Oct 2024 12:05 PM (IST)

IND vs NZ भारत और न्यूजीलैंड के बीच 24 अक्टूबर से दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत होनी है। इस टेस्ट ...और पढ़ें

KL Rahul के लिए Sarfaraz Khan को बेंच पर बिठाया जाएगा?
KL Rahul के लिए Sarfaraz Khan को बेंच पर बिठाया जाएगा?

HighLights

  1. पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में सरफराज का बाहर बैठना तय
  2. शुभमन गिल करेंगे वापसी, लचर प्रदर्शन के बावजूद केएल को फिर मौका देने की तैयारी
  3. भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट 24 अक्टूबर से खेला जाएगा

स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। बेंगलुरु मे 150 रन बनाने के बावजूद न्यूजीलैंड के विरुद्ध पुणे में गुरुवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में सरफराज खान को अंतिम एकादश से बाहर किया जा सकता है। मंगलवार को टीम प्रबंधन ने संकेत दिए लगातार खराब प्रदर्शन के बावजूद कर्नाटक के इस बल्लेबाज को फिर मौका दिया जाएगा। पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलने वाले शुभमन गिल फिट होकर वापसी करेंगे, ऐसे में सरफराज या केएल में से किसी एक को ही टीम में जगह मिलनी है।

लेकिन भारत के सहायक कोच रेयान डेन डोएशे ने कहा कि सरफराज ने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन राहुल की फॉर्म चिंता का विषय नहीं है। वह अच्छी मानसिक स्थिति में है। लेकिन निश्चित तौर पर हमें इस टेस्ट मैच के लिए सात बल्लेबाजों में से छह को टीम में फिट करना होगा।

KL Rahul के लिए Sarfaraz Khan को बेंच पर बिठाया जाएगा?

राहुल को टेस्ट प्रारूप से बाहर रखना मुश्किल है तथा मुख्य कोच गंभीर भी उन्हें पर्याप्त मौके देना चाहते हैं। यदि आप पिछले तीन महीनों को देखें जब से गौतम ने मुख्य कोच का पद संभाला है, वह राहुल को जितना संभव हो उतना मौके देना चाहते हैं। बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल ने शून्य और 12 रन ही बनाए थे, लेकिन इसके बावजूद वह टीम प्रबंधन की पसंद बने हुए हैं। यह पहली बार नहीं है जब केएल राहुल को प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज पर प्राथमिकता दी जा रही है।

एशिया कप में जब केएल राहुल चोटिल थे, तब इशान किशन उनकी जगह टीम का हिस्सा थे और लगातार रन बना रहे थे। लेकिन जैसे ही राहुल फिट हुए, टीम प्रबंधन ने इशान को टीम से बाहर करने में बिल्कुल भी देर नहीं लगाई। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी इशान टीम से बाहर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। ये कोच गंभीर ही थे, जिन्होंने 2023 वनडे विश्व कप के दौरान केएल को चुने जाने पर सवाल खड़े किए थे।

यह भी पढ़ें: IND vs NZ 2nd Test Weather: दूसरे टेस्‍ट में भी बारिश बनेगी विलेन! जान लीजिए कैसा रहेगा पुणे का मौसम

गंभीर ने कहा था कि जब इशान अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो उन्हें मौके मिलने चाहिए, लेकिन कोच बनते ही गंभीर भी राहुल को लगातार मौका दे रहे हैं। बांग्लादेश के विरुद्ध टेस्ट सीरीज में भी सरफराज की जगह केएल को प्राथमिक दी गई थी।

लगातार खामोश है बल्ला

राहुल के बल्ले से पिछले वर्ष दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध टेस्ट शतक आया था। उसके बाद उन्होंने बांग्लादेश के विरुद्ध दूसरे टेस्ट में 68 रन की पारी खेली, लेकिन बाकी पारियों में उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं। उनके अंतिम 10 टेस्ट मैचों की बात करें तो बांग्लादेश के विरुद्ध 2022 में पहले टेस्ट में 22 और 22 रन बनाए थे। दूसरे मुकाबलें में 10 और 12 रन बनाए थे। आस्ट्रेलिया के विरुद्ध पहले टेस्ट में 20 रन, वहीं दूसरे टेस्ट में 17 और एक रन बनाए थे।

दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध पहले मैच में 101 और चार रन बनाए थे। टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबलें में उनके बल्ले से आठ रन आए थे। बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में हुई सीरीज में पहले मुकाबलें में उन्होंने 16 और 22 रनों की पारी खेली थी। दूसरे टेस्ट मुकाबलें की पहली पारी में उन्होंने 68 रन बनाए थे वहीं दूसरी में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला।

यह भी पढ़ें: Sarfaraz Khan बने पिता, न्‍यूजीलैंड सीरीज के बीच घर में आईं खुशियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।