विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs NZ Head To Head: वापसी के लिए बेताब है भारतीय टीम, इतिहास रचने पर होगी न्‍यूजीलैंड की नजर

Published: Tue, 22 Oct 2024 06:00 AM (IST)

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्‍ट मैच 24 अक्‍टूबर से शुरू होगा। यह मुकाबला पुणे के महाराष्‍ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ...और पढ़ें

सीरीज में वापसी पर होंगी भारतीय टीम की निगाहें। इमेज- बीसीसीआई
सीरीज में वापसी पर होंगी भारतीय टीम की निगाहें। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. पुणे में खेला जाएगा सीरीज का दूसरा टेस्‍ट मैच
  2. न्‍यूजीलैंड सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है
  3. न्‍यूजीलैंड ने पहला टेस्‍ट मैच 8 विकेट से जीता था

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पहले टेस्‍ट में हार के बाद अब भारतीय टीम टेस्‍ट सीरीज में वापसी करना चाहेगी। सीरीज का दूसरा टेस्‍ट मैच 24 अक्‍टूबर से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

अगर भारतीय टीम एक मुकाबला हारती है तो एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करा लेगी। ऐसे में रोहित शर्मा हर हाल में दूसरा टेस्‍ट जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेंगे। दूसरी और मेहमान न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम की नजर इतिहास रचने पर होगी।

भारतीय टीम का पलड़ा भारी

भारतीय टीम और न्‍यूजीलैंड के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 63 टेस्‍ट मैच खेले गए हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 22 में जीत दर्ज की है। वहीं न्‍यूजीलैंड को 14 मैच में जीत मिली है। इसके अलावा 27 मुकाबले ड्रॉ भी रहे हैं।

हेड टू हेड के आंकड़े 

  • कुल टेस्‍ट- 63 
  • भारत ने जीते- 22 मैच
  • न्‍यूजीलैंड ने जीते- 22 
  • ड्रॉ रहे मुकाबले- 27

घर पर भारतीय टीम का प्रदर्शन

वहीं भारत में टीम इंडिया और न्‍यूजीलैंड 37 बार टेस्‍ट मैच में टकराई हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने 17 मुकाबलों पर कब्‍जा किया है। साथ ही न्‍यूजीलैंड ने भारतीय जमीं पर अब तक 3 टेस्‍ट मैच ही जीत हैं। इसके अलावा 17 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्‍त हुए हैं।

भारत में हेड टू हेड

  • कुल टेस्‍ट- 37
  • भारत ने जीते- 17 मैच
  • न्‍यूजीलैंड ने जीते- 3
  • ड्रॉ रहे मुकाबले- 17

भारत में नहीं जीती कोई टेस्‍ट सीरीज

न्‍यूजीलैंड ने भारत में अब तक कोई भी टेस्‍ट सीरीज नहीं जीती है। दोनों टीमें 1955 से टेस्‍ट मैच खेल रही हैं। ऐसे में रोहित शर्मा 69 साल से बने दबदबे को बरकरार रखना चाहेंगे। पुणे में दोनों टीम पहली बार टेस्‍ट में टकराने जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: IND vs NZ 2nd Test: सीरीज में वापसी के इरादे से पुणे पहुंची टीम इंडिया, यहां पहली बार न्‍यूजीलैंड से होगी भिड़ंत

पुणे में भारतीय टीम का प्रदर्शन 

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारतीय टीम मे प्रदर्शन की बात करें तो इस मैदान पर टीम इंडिया ने 2 टेस्‍ट मैच खेले हैं। इस होम ग्राउंड पर भारतीय टीम ने 1 टेस्‍ट मैच जीता है और 1 में उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा है। पुणे में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराया है और ऑस्‍ट्रेलिया टीम से उन्‍हें हार मिली है।

ये भी पढ़ें: Border Gavaskar Trophy से पहले भारतीय टीम को मिली बड़ी खुशखबरी! Mohammed Shami ने इंजरी पर दिया अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।