विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shubman Gill ने पलट दिए भारतीय क्रिकेट इतिहास के पन्‍ने, 51 साल में पहली हुआ ये गजब करिश्मा

Published: Wed, 12 Feb 2025 03:47 PM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2025 04:14 PM (IST)

Shubman Gill Hundred रणजी ट्रॉफी में एक मैच में शतक जड़ने के बाद स्टार ओपनर शुभमन गिल का बल्ला खूब ...और पढ़ें

Shubman Gill ने तूफानी शतक ठोककर 'अंग्रेजों' की बजाई बैंड
Shubman Gill ने तूफानी शतक ठोककर 'अंग्रेजों' की बजाई बैंड

HighLights

  1. Ind vs Eng: शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में ठोका तूफानी शतक
  2. शुभमन गिल ने 25 रन बनाते ही अपने 2500 वनडे रन पूरे किए
  3. Shubman Gill बने 50वें ODI में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बैटर

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Shubman Gill 7th ODI Ton: भारतीय टीम के स्टार ओपनर शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में बल्ले से तबाही मचाई। अपने वनडे करियर का 50वां मैच खेलने उतरे गिल ने 25 रन बनाते ही सबसे पहले अपने 2500 वनडे रन पूरे किए।

इसके साथ ही वह दुनिया में सबसे तेज 2500 वनडे रन बनाने वाले पहले बैटर बने। इस दौरान उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के हशीम अमला का रिकॉर्ड तोड़ डाला, जिन्होंने अपनी 51वें मैच में यह कारनामा किया था। तूफानी अर्धशतक जड़ने के बाद गिल थमे नहीं और उन्होंने फिर 95 गेंदों में अपना शानदार शतक पूरा किया। यह उनके वनडे करियर का 7वां शतक रहा।

Shubman Gill ने तूफानी शतक ठोककर 'अंग्रेजों' की बजाई बैंड

दरअसल, स्टार भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने बुधवार को वनडे में 2500 रन बनाने वाले दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज बनकर इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज कराया। गिल ने जनवरी 2019 में हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू किया था।

अब गिल बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए अपना 50 वां वनडे मैच में एक बड़ा कारनामा कर डाला।

यह भी पढ़ें: ICC Rankings: Shubman Gill को शतक लगाने से पहले ही आईसीसी ने दी बड़ी खुशी, रोहित-विराट ने झेला नुकसान

गिल ने अपने वनडे मैचों की 50वीं पारी में यह आंकड़ा छुआ। इससे पहले ये रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के दिग्गज हाशिम अमला के नाम दर्ज था, जिन्होंने अपनी 51 पारियों में 25,00 वनडे रन बनाने का कारनामा किया था। इस मामले में पाकिस्तान के इमाम उल हक तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 52 पारियों में यह कमाल किया था।

Shubman Gill Records: गिल ने तीसरे वनडे में ये रिकॉर्ड्स बनाए

  • 2,500 वनडे रन
  • सबसे तेज 2,500 वनडे रन तक पहुंचने वाले खिलाड़ी
  • 5,000 अंतर्राष्ट्रीय रन
  • अहमदाबाद में तीनों फॉर्मेट में शतक
  • अपने 50वें वनडे में शतक बनाने वाले पहले भारतीय
  • सबसे तेज 7 वनडे शतक तक पहुंचने वाले

शुभमन गिल और श्रेयस के बीच 100 रन की साझेदारी बनी

गिल ने 95 गेंदों का सामना करते हुए अपने वनडे करियर का 7वां शतक जड़ा। शुभमन गिल भारत के पहले ऐसे प्लेयर बने, जिन्होंने अपने 50वें वनडे मैच खेलते हुए शतक जड़ा। वहीं, गिल के शतक के बाद श्रेयस अय्यर ने भी अपने 50 रन पूरे किए। ये अय्यर के वनडे करियर का 20 अर्धशतक रहा। दोनों के बीच 100 रन की साझेदारी भी बनीं।

यह भी पढ़ें: IPL 2025 से पहले होने वाला है बहुत बड़ा बदलाव, बदलने वाला है इस पूर्व चैंपियन टीम का मालिक, बस BCCI की मंजूरी बाकी

Shubman Gill बने 50वें ODI में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बैटर

शुभमन गिल अपने 50वें वनडे मैच में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बैटर बन गए हैं। उनसे पहले ये कमाल किसी ने नहीं किया। भारतीय टीम ने इतिहास में अपना पहला वनडे मैच 1974 में खेला था। तब से लेकर अभी तक 51 सालों के इतिहास में कोई भी बैटर अपने 50वें वनडे मैच में शतक नहीं जड़ सका, लेकिन गिल ने भारतीय क्रिकेट इतिहास को पलट दिया हैं। 

गिल जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही सीरीज में गिल जबरदस्त फॉर्म में हैं। पंजाब के इस क्रिकेटर ने 6 फरवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए सीरीज के शुरुआती मैच में 96 गेंदों पर 87 रन बनाए और रविवार (9 फरवरी) को कटक के बाराबती स्टेडियम में दूसरे वनडे में 25 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 51 गेंदों पर 60 रन बनाए।

वनडे में गिल का बल्लेबाजी औसत 60 से अधिक है और वह तीसरे वनडे में उन्होंने बल्ले से तबाही मचाई और चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम को मजबूती दी। इस मैच में आदिल राशिद ने शुभमन गिल को पारी के 35वें ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड किया। इस दौरान गिल 112 रन बनाकर चलते बने। उनकी पारी में 14 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

तीनों प्रारूपों में एक ही स्थान पर शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

  • फाफ डु प्लेसिस - वांडरर्स, जोहान्सबर्ग
  • डेविड वार्नर - एडिलेड ओवल
  • बाबर आजम - नेशनल स्टेडियम, कराची
  • क्विंटन डी कॉक - सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन
  • शुभमन गिल - मोटेरा, अहमदाबाद

वनडे में पहली 50 पारियों के बाद सर्वाधिक रन

2587 रन- शुभमन गिल

2486 रन- हाशिम अमला

2386 रन- इमाम-उल-हक

2262 रन- फखर ज़मान

2247 रन- शाई होप