विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs BAN: 'टीम इंडिया की शान सूर्यकुमार', दिल्ली पहुंचने पर लगे कप्तान के नाम के नारे, हुआ जोरदार स्वागत

Published: Tue, 08 Oct 2024 12:04 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले मैच में शानदार खेल दिखाते हुए बांग्लादेश को हरा दिया। इसी के साथ तीन मैचों ...और पढ़ें

दूसरे टी20 के लिए दिल्ली पहुंची टीम इंडिया
दूसरे टी20 के लिए दिल्ली पहुंची टीम इंडिया

HighLights

  1. IND vs BAN: दूसरे मैच के लिए दिल्ली पहुंची टीम इंडिया
  2. IND vs BAN: होटल पहुंचते ही सूर्यकुमार ने किया डांस
  3. IND vs BAN: टीम इंडिया की नजरें दूसरे टी20 पर

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को पहले टी20 मैच में हरा दिया था। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। अब दोनों टीमों दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। दूसरा मैच मंगलवार को खेला जाना है जिसके लिए टीम इंडिया यहां पहुंच गई है। राजधानी पहुंचने पर टीम इंडिया का जोरदार स्वागत हुआ और कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम के नारे लगे।

टी20 वर्ल्ड कप-2024 में मिली खिताबी जीत के बाद रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद सूर्यकुमार यादव को भारत की टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। सूर्यकुमार के फुलटाइम कप्तान बनने के बाद उनकी ये दूसरी सीरीज है।

यह भी पढ़ें- IND vs BAN सीरीज के बीच में भारतीय क्रिकेटर के लिए आई खुशखबरी, बनने वाले हैं पिता, Video जारी कर दी जानकारी

टीम इंडिया की शान सूर्यकुमार

ग्वालियर से लौटते समय जैसे ही टीम इंडिया दिल्ली पहुंची, सभी खिलाड़ियों का जमकर स्वागत किया गया। टीम के स्वागत में ढोल बजाए गए। जब टीम इंडिया के खिलाड़ी एक-एक कर बस में से उतर रहे थे तब ये ढोल वाले उनका नाम ले रहे थे। लेकिन जैसे ही सूर्यकुमार आए, इन सभी ने नारे लगाए,'टीम इंडिया की शान सूर्यकुमार।' सूर्यकुमार ने इन लोगों के साथ ढोल पर जमकर डांस किया।

सीरीज जीतने पर नजर

भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। सीरीज के दूसरे मैच में उसकी कोशिश अपनी फॉर्म को जारी रखने की होगी। टीम इंडिया अगर ऐस कर पाती है और दूसरे मैच में भी जीत हासिल करती है तो फिर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले लेगी। हालांकि, उसके लिए ऐसा करना आसान नहीं होगा। पहले मैच में भले ही बांग्लादेश को हार मिली हो लेकिन ये टीम टी20 में कुछ भी करने का दम रखती है।

यह भी पढ़ें- IND vs BAN 1st T20I: Varun Chakravarthy की 3 साल बाद हुई वापसी, बना दिया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड