विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs BAN: वापसी के मूड में बांग्लादेश, राहुल द्रविड़ से बल्लेबाजी टिप्स लेते आए नजर

By Sameer ThakurEdited By:
Published: Wed, 21 Dec 2022 12:30 PM (IST)

IND vs BAN भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 22 दिसंबर से ढाका में खेला जाएगा। जहां टीम ...और पढ़ें

IND vs BAN: राहुल द्रविड़ से टिप्स लेते मुशफिकुर रहीम (डिजाइन फोटो)
IND vs BAN: राहुल द्रविड़ से टिप्स लेते मुशफिकुर रहीम (डिजाइन फोटो)

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी टीम इंडिया की नजर अब क्लीन स्वीप पर होगी। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 22 दिसंबर से शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम ढाका में खेला जाएगा।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस में बने रहने के लिए टीम इंडिया यहां से हार अफोर्ड नहीं कर सकती है, इसलिए टीम की कोशिश होगी कि पहले टेस्ट मैच के प्रदर्शन को यहां भी दोहराया जाए। पहला टेस्ट मैच भारत ने 188 रन के बड़े अंतर से जीता था।

दूसरी तरफ बांग्लादेश की टीम भारत के इस लक्ष्य में बाधा बनने की जोर-शोर से तैयारी में लगा है। इसके लिए वह भारतीय टीम के हेड कोच द्रविड़ से भी सलाह लेने में गुरेज नहीं कर रहे हैं।

दूसरे टेस्ट से पहले एक तस्वीर सामने आ रही है जिसमें बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम, टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ से बल्लेबाजी टिप्स लेते हुए नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि मुशफिकुर रहीम बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाजों में से एक हैं और उन पर अपनी टीम की बल्लेबाजी की बड़ी जिम्मेदारी है। हालांकि, पहले टेस्ट मैच में वह पूरी तरह से इस जिम्मेदारी को निभाने में असफल रहे थे। पहले टेस्ट की पहली पारी में मुशफिकुर ने 58 गेंद में 28 जबकि दूसरी पारी में 50 गेंद में 23 रन की छोटी से पारी खेली थी।

दूसरे टेस्ट मैच में यदि बांग्लादेश की टीम को वापसी करनी है तो उसे भारत के स्पिन गेंदबाजों से सावधान रहना होगा। पहले टेस्ट मैच की बात करें तो भारत की तरफ से 20 में से 14 विकेट स्पिन गेंदबाजों ने लिए थे। दूसरे मैच में भी वह टीम इंडिया के लिए अहम साबित होंगे। खासतौर से कुलदीप यादव, जिन्होंने लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए 8 विकेट झटके थे।

यह भी पढ़ें- BCCI Central Contracts 2023: सूर्यकुमार यादव और हार्दिक का प्रमोशन, इन खिलाड़ियों को किया जा सकता है बाहर