विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BCCI Central Contracts 2023: सूर्यकुमार यादव और हार्दिक का प्रमोशन, इन खिलाड़ियों को किया जा सकता है बाहर

By Jagran NewsEdited By: Sameer Thakur
Published: Wed, 21 Dec 2022 10:14 AM (IST)

BCCI Central Contracts 2023 बीसीसीआइ द्वारा जारी नए सालाना कांट्रैक्ट में सूर्यकुमार यादव श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या का प्रमोशन ...और पढ़ें

BCCI Central Contracts 2023: सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर (फोटो क्रेडिट ट्विटर)
BCCI Central Contracts 2023: सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर (फोटो क्रेडिट ट्विटर)

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। साल 2022 में अपने बल्ले से तूफान मचाने वाले सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर और टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी के सबसे बड़े दावेदार हार्दिक पांड्या एक नई उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। दरअसल इन तीनों बल्लेबाजों को बीसीसीआइ द्वारा जारी 2022-23 सेंट्रल कांट्रैक्ट में प्रमोशन होने जा रहा है। बुधवार को होने वाली बीसीसीआइ के एपेक्स काउंसिल की बैठक में मुहर भी लग जाएगी।

पिछले 12 महीनों की बात करें तो तीनो का प्रदर्शन क्रिकेट के अलग-अलग फॉर्मेट में शानदार रहा है। यही कारण है कि इन खिलाड़ियों को ग्रेड सी से ग्रेड बी में अपग्रेड करने की तैयारी है। इसमें से हार्दिक को ग्रेड ए में भी अपग्रेड किया जा सकता है यदि मैनेजमेंट उन्हें स्थायी तौर पर टी20 कप्तान बनाने की तैयारी में है।

सूर्यकुमार यादव की बात करें तो उन्हें पिछले साल ही कांट्रैक्ट लिस्ट में शामिल किया गया था जबकि हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर को डिमोट किया गया था। हार्दिक को ग्रेड ए से सी और अय्यर को बी से सी में भेजा गया था।

आपको बता दें कि बीसीसीआइ द्वारा सेंट्ल कांट्रैक्ट की चार कैटेगरी होती है।

A+ कैटेगरी- इसमें खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ दिए जाते हैं। फिलहाल इस सूची में केवल तीन खिलाड़ी हैं। इसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह शामिल है।

A कैटेगरी- इसमें खिलाड़ियों को सालाना 5 करोड़ दिए जाते हैं। फिलहाल इस सूची में आर अश्विन, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और रिषभ पंत शामिल हैं।

B कैटेगरी- इसमें खिलाड़ियों को सालाना 3 करोड़ दिए जाते हैं। वर्तमान में इस सूची में चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज और इशांत शर्मा हैं।

C कैटेगरी- इस कैटेगरी में सालाना खिलाड़ियों को 1 करोड़ दिए जाते हैं। वर्तमान में इस सूची में शिखर धवन, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, शुभमन गिल, युजवेंद्र चहल, हनुमा विहारी, सूर्यकुमार यादव, रिद्धिमान साहा और मयंक अग्रवाल हैं।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की शान, जान और पहचान है बाबर, सपोर्ट में उतरे शाहीन शाह अफरीदी