विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान की शान, जान और पहचान है बाबर, सपोर्ट में उतरे शाहीन शाह अफरीदी

By Jagran NewsEdited By: Sameer Thakur
Published: Wed, 21 Dec 2022 09:40 AM (IST)

3 मैच की टेस्ट सीरीज को इंग्लैंड ने 3-0 से जीत लिया है। इस करारी हार के बाद हर तरफ ...और पढ़ें

ENG vs PAK: शाहीन शाह अफरीदी, तेज गेंदबाज पाकिस्तान टीम (फोटो क्रेडिट ट्विटर)
ENG vs PAK: शाहीन शाह अफरीदी, तेज गेंदबाज पाकिस्तान टीम (फोटो क्रेडिट ट्विटर)

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप झेलने वाली पाकिस्तान टीम की लगातार आलोचना हो रही है। कराची टेस्ट में मिली हार के बाद पाकिस्तान ने 3 मैच की सीरीज को 0-3 से गंवा दिया है। यह पहला मौका है जब पाकिस्तान की टीम को अपने घर में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है।

इस हार के बाद टीम के साथ-साथ बाबर की कप्तानी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। लेकिन इस बीच वर्ल्ड के बेस्ट गेंदबाजों में शुमार शाहीन शाह अफरीदी ने पाकिस्तान टीम समेत कप्तान बाबर का समर्थन किया है।

शाहीन ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम की एक तस्वीर पोस्ट की है और कैप्शन में लिखा, "बाबर आजम हमारी और पाकिस्तान की शान, जान और पहचान है। वो हमारा कप्तान है और रहेगा और कुछ सोचना भी नहीं है। प्लीज इस टीम को सपोर्ट करें। यही टीम हमें जीताएगी भी। कहानी अभी खत्म नहीं हुई है।

मैच की बात करें तो जीत के लिए इंग्लैंड टीम को 167 रन की दरकार थी, जिसे चौथे दिन के पहले सेशन के शुरुआत में ही टीम ने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इससे पहले इंग्लैंड ने पहला टेस्ट मैच 74 रन से जबकि दूसरा टेस्ट मैच 26 रन से जीता था।

घर में चार टेस्ट हारने वाले पहले कप्तान बने बाबर 

इस हार के साथ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया है। बाबर, पाकिस्तान के ऐसे पहले कप्तान बन गए हैं जिन्हें एक साल में घर में लगातार चार टेस्ट मैच में हार झेलनी पड़ी हो। इससे पहले जब ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान आई थी तो आखिरी टेस्ट मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था।