विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs AUS: श्रेयस अय्यर की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट, जांच के लिए अस्पताल में भर्ती; फील्डिंग करते समय लगी चोट

Published: Sat, 25 Oct 2025 03:26 PM (IST)

IND vs AUS 3rd ODI Shreyas Iyer Injury: आखिरी वनडे मैच में भारत टीम की मुश्किलें तब और बढ़ गईं, ...और पढ़ें

फील्डिंग करते हुए चोटिल हुए श्रेयस अय्यर। फाइल फोटो

फील्डिंग करते हुए चोटिल हुए श्रेयस अय्यर। फाइल फोटो

HighLights

  1. फील्डिंग करते हुए चोटिल हुए श्रेयस

  2. श्रेयस अय्यर की बाईं पसली में लगी चोट

  3. रोहित शर्मा ने जड़ा कुल 50वां शतक

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय उप-कप्तान श्रेयस अय्यर ने आखिरी वनडे मैच में एलेक्स कैरी का शानदार कैच पकड़ा। मगर इस कैच को पकड़ते ही टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गईं। श्रेयस अय्यर बुरी तरह चोटिल हो गए। उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। उनकी जगह फील्ड पर सब्सटीट्यूट के रूप में ध्रुव जुरेल फील्डिंग करने आए। अब उनकी इंजरी पर अपडेट आया है।

श्रेयस अय्यर को फील्डिंग करते समय बाईं पसली में चोट लग गई। उन्हें आगे की जांच और चोट के आकलन के लिए अस्पताल ले जाया गया है। ऐसे में वह बल्लेबाजी के लिए आएंगे, इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है। हालांकि, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है कि वह बल्लेबाजी करेंगे या नहीं।

34वें ओवर में घटी घटना

गौरतलब हो कि यह चोट ऑस्ट्रेलिया की पारी के 34वें ओवर के दौरान लगी। जब अय्यर ने हर्षित राणा की गेंद पर ऐलेक्स कैरी का शानदार कैच पकड़ा। कैरी ने गेंद को सीधे मारने की कोशिश की लेकिन ऊपरी किनारा लगने से गेंद पीछे की ओर प्वाइंट और डीप थर्ड के बीच ऊंचाई में चली गई।

सीने के बल जमीन पर गिरे

अय्यर ने बैकवर्ड पॉइंट से पूरी रफ्तार में दौड़ लगाई और गेंद का पीछा किया। जैसे ही गेंद गिरने लगी, उन्होंने डाइव लगाकर कैच पकड़ा, लेकिन जमीन पर जोर से गिरने से उन्हें चोट लग गई। उन्होंने तुरंत दर्द में अपने छाती के पसलियों को पकड़ लिया। इसके बाद फीजियो आए और उनके साथ अय्यर मैदान से बाहर चले गए।

फैंस ने की दुआएं

अय्यर ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान फिर मैदान पर वापस नहीं लौटे। BCCI ने बताया है कि उन्हें गहन जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। फैंस दुआ कर रहे हैं कि जल्द ही वह क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे।

यह भी पढे़ं- IND vs AUS: रोहित का ऐतिहासिक शतक, विराट कोहली का भी चला बल्ला; भारत ने जीती सम्मान की लड़ाई