विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रेक में जसप्रीत बुमराह निभा रहे हैं पत्नी का साथ, भारत-पाकिस्तान मैच में माइक पकड़े आए नजर

Published: Mon, 07 Oct 2024 09:48 AM (IST)

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस समय ब्रेक पर हैं. उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही टी20 ...और पढ़ें

जसप्रीत बुमराह की भारत-पाकिस्तान मैच में एंट्री
जसप्रीत बुमराह की भारत-पाकिस्तान मैच में एंट्री

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला टी20 वर्ल्ड कप में रविवार का दिन क्रिकेट जगत के लिए काफी अहम था क्योंकि इस दिन भारत और पाकिस्तान की टीमें टकराई थीं। भारत और पाकिस्तान मैच पर सभी की नजरें होती हैं। क्रिकेट की सबसे बड़ी राइवलरी को लेकर हर कोई उत्साहित होता है। कई लोग इस मैच को देखने यूएई पहुंचे थे जिसमे टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं।

भारत की महिला टीम तो इस समय टी20 वर्ल्ड कप खेल रही है। भारत की पुरुष टीम भी इस समय बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है जिसका पहला मैच रविवार को ही ग्वालियर में था। बुमराह को इस सीरीज से आराम दिया गया है। वह अपनी टीम छोड़ महिला टीम को सपोर्ट करने पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें- IND W vs PAK W: भारतीय टीम ने सेमीफाइनल की उम्‍मीदों को रखा जिंदा, पाकिस्‍तान को 6 विकेट से रौंदा

फोटो हुआ वायरल

जब भारत और पाकिस्तान का मैच चल रहा था तब बुमराह टीवी पर दिखाई दिए। उनके हाथ में माइक था और वह किसी से बात कर रहे थे। इसके बाद कैमरा मैदान की तरफ मुड़ गया। बुमराह का ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बुमराह की पत्नी संजना गणेशन आईसीसी के लिए काम करती हैं। वह स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं और हर आईसीसी इवेंट्स में नजर आती हैं। इस महिला वर्ल्ड कप में भी संजना हैं और बुमराह उन्हीं के साथ यूएई में हैं।

भारत को मिली जीत

भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को मात दे वर्ल्ड कप में अपना खाता खोला। टीम इंडिया ने ये मैच छह विकेट से अपने नाम किया। पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 105 रन बनाए। भारत ने ये टारगेट 18.5 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

वहीं रविवार को भारत की पुरुष टीम भी मैदान पर थी और उसका सामना बांग्लादेश से था। यहां भी भारत को जीत मिली। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश की टीम पहली पारी खेलते हुए 127 रन ही बना सकी। भारत ने ये लक्ष्य तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें- IND W vs PAK W: 'कुछ भी कहना जल्दबाजी है,' हरमनप्रीत की चोट पर मंधाना ने दिया अपडेट, नेट रन रेट पर जताई चिंता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।