Highest IPL Salary: आईपीएल से सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, Virat Kohli से भी आगे ये धुरंधर
IPL 2025 ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा। वह इस तरह इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने लेकिन क्या आपको पता है आईपीएल के डेब्यू सीजन साल 2008 से लेकर अभी तक किसने सबसे ज्यादा कमाई की? विराट कोहली एमएस धोनी या रोहित शर्मा कौन हैं मोटी कमाई करने वाला खिलाड़ी? आइए आपको बताते हैं इस आर्टिकल के जरिए।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Highest IPL Salary Players: अक्सर आप और मुझ जैसे आम लोग ये सोचते जरूर हैं कि क्रिकेटर्स को या फिर सेलिब्रिटिस को कितनी सैलरी मिलती होगी? इन्हें क्या सैलरी की जरूरत भी होगी?
इनकी लाइफ तो ऐशों वाली है, लेकिन अगर आप देश के लिए खेल रहे हैं तो आपको उस मेहनत के लिए पैसे तो जरूर मिलते हैं। देखा जाए कोई नॉर्मल आदमी छोटी जॉब ही क्यों न कर रहा हो, सबसे पहले उसे सैलरी की ही चिंता रहती है।
ऐसा ही कुछ आईपीएल (IPL) में देखने को मिलता रहता है। हाल ही में हुए आईपीएल 2025 ऑक्शन में ऋषभ पंत (Rishabh Pant IPL Salary) पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने खूब पैसा बरसाया और वह इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बने। उनसे पहले भी ऐसे कई दिग्गजों पर आईपीएल टीम ने अंधा पैसा उड़ाया है, जिससे उनका नाम इतिहास के पन्नों पर भी छप गया है।
आज इस आर्टिकल के जरिए आपको बताएंगे आईपीएल से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप-7 प्लेयर्स के नाम?
IPL Highest Earner: विराट या रोहित? किसकी आईपीएल में कमाई सबसे ज्यादा
7. केएल राहुल (KL Rahul- 113.1 करोड़ रुपये)
लखनऊ सुपर जायंट्स से रिलीज किए जाने के बाद आईपीएल 2025 ऑक्शन में केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा। केएल की अब तक आईपीएल से कमाई 113.1 करोड़ रुपये हुई हैं।
6. ऋषभ पंत ( Rishabh Pant- 117.8 करोड़ रुपये)
ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम से खेलते हुए देखा जाएगा। सऊदी अरब के जेद्दा में हुई IPL 2025 नीलामी में उन्हें LSG ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा। पंत की अब तक IPL से कमाई 117.8 करोड़ रुपये हुई हैं।
5. सुनील नरेन (Sunil Narine- 125.25 करोड़ रुपये)
केकेआर के स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन को आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले टीम ने 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया। उन्होंने अभी तक आईपीएल से 125.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली हैं।
4.रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja- 143.1 करोड़ रुपये)
सीएसके के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की आईपीएल से अब तक 143.1 करोड़ रुपये कमाई हो चुकी हैं। उन्हें आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले सीएसके ने 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया।
3.एमएस धोनी (MS Dhoni- 192.84 करोड़ रुपये)
सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni IPL Earnings) ने अब तक आईपीएल से 192.84 करोड़ रुपये की कमाई की हैं। उन्हें आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले सीएसके ने 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया।
यह भी पढ़ें: Oldest IPL Player: 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, जिन्हें आईपीएल 2025 नीलामी में मिला खरीदार
2. विराट कोहली (Virat Kohli- 209.2 करोड़ रुपये)
आरसीबी टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को आरसीबी ने ऑक्शन 2025 से पहले 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया। विराट कोहली साल 2008 आईपीएल सीजन से अभी तक आरसीबी के साथ बने हुए हैं। उनकी अभी तक आईपीएल से 209.2 करोड़ रुपये कमाई हुई हैं।
1. रोहित शर्मा (Rohit Sharma- 210.9 करोड़ रुपये)
रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की तरफ से ही खेलेंगे। उन्हें फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन से पहले 16.30 करोड़ रुपये में रिटेन किया। रोहित शर्मा की आईपीएल (Rohit Sharma IPL Earnings) से अब तक 210.9 करोड़ रुपये कमाई हुई हैं।
यह भी पढ़ें: MS Dhoni से भी ज्यादा सैलरी पाएंगे ये 4 क्रिकेटर्स, CSK ने IPL Auction 2025 के जरिए बना दिया रईस
IPL 2025 में रोहित- विराट या धोनी में से किसकी सैलरी ज्यादा?
रोहित शर्मा | विराट कोहली | एमएस धोनी |
IPL 2025- सैलरी- 16.30 करोड़ रुपये | IPL 2025- सैलरी- 21 करोड़ रुपये | IPL 2025- सैलरी- 4 करोड़ रुपये |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।