Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Champions Trophy 2025 जीतने के बाद भारतीय टीम पर टूटा दुखों का पहाड़, पूर्व क्रिकेटर का हुआ निधन

    Updated: Wed, 12 Mar 2025 06:05 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीती है। पूरी टीम इस जीत के जश्‍न में डूबी हुई। इस बीच टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सैयद आबिद अली का आज निधन हो गया है। वह 83 साल के थे। कई पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने सैयद आबिद अली के निधन पर सोशल मीडिया पर शोक जताया है।

    Hero Image
    पूर्व गेंदबाज सैयद आबिद अली का निधन। इमेज- एक्‍स

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम इन दिनों चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की जीत का जश्‍न मना रही है। हालांकि, इस बीच टीम इंडिया पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सैयद आबिद अली का आज, बुधवार को 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्‍होंने अपने करियर में 29 टेस्ट और 5 वनडे मैच खेले थे। इस दौरान दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 54 विकेट चटकाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेहतरीन फील्‍डर थे अली

    सैयद आबिद अली को न केवल विकेटों के बीच तेज दौड़ने के लिए, बल्कि भारतीय क्रिकेट के सबसे बेहतरीन फील्‍डर में से एक के रूप में जाना जाता था। वह मैदान पर घंटों कैच की प्रैक्टिस करते थे। सैयद आबिद अली ने 13 जुलाई 1974 को इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे डेब्‍यू किया था। उन्‍होंने अपने करियर में खेले 5 वनडे की 5 पारियों में 7 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उनकी औसत 26.71 की और इकोनॉमी 3.33 की रही थी।

    ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ वनडे डेब्‍यू

    सैयद आबिद अली ने दिसंबर 1967 को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टेस्‍ट डेब्‍यू किया था। उन्‍होंने अपने करियर में खेले 29 टेस्‍ट की 49 पारियों में 47 विकेट चटकाए थे। उन्‍होंने टेस्‍ट में 1 बार 5 विकेट हॉल लिया। 7/116 एक टेस्‍ट में उनका सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन था। टेस्‍ट में उनकी औसत 42.12 की और इकोनॉमी 2.85 की थी।

    ये भी पढ़ें: Champions Trophy 2025 में दर्जी बनकर रह गया पाकिस्‍तान, हार के बाद बन रहा मजाक; अपने ही ले रहे मजे

    घरेलू क्रिकेट में उम्‍दा प्रदर्शन

    • सैयद आबिद अली का घरेलू क्रिकेट में उम्‍दा प्रदर्शन रहा।
    • उन्‍होंने अपने करियर में 212 फर्स्‍ट क्‍लास मैच खेले थे और 397 विकेट चटकाए थे।
    • इस दौरान पूर्व भारतीय गेंदबाज ने 14 बार 5 विकेट हाल लेने का कारनाम भी किया था।
    • आबिद ने अपने करियर में 12 लिस्‍ट ए मैच भी खेले थे और 19 सफलताएं प्राप्‍त की थीं।
    • इस प्रारूप में उनकी औसत 19.31 की और इकोनॉमी 2.81 की रही थी।

    ये भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: हार के बाद स्‍वदेश पहुंची न्‍यूजीलैंड, भारतीय टीम से बेहतर वेलकम हुआ!- Video