विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs UAE: 'इधर मत देखो!', आखिर क्‍या छुपा रहे थे सूर्यकुमार यादव? टॉस के पहले यूएई के कप्‍तान को दी चेतावनी - Video

Published: Wed, 10 Sep 2025 08:46 PM (IST)

UAE vs IND live भारत और यूएई के बीच एशिया कप 2025 का दूसरा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले की शुरुआत ही सूर्या के मजाकिया लहजे से हुई। टॉस के समय सूर्या ने यूएई के कप्‍तान मोहम्‍मद वसीम को चेतावनी दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया

HighLights

  1. भारत और यूएई के बीच दुबई में खेला जा रहा मैच
  2. सूर्यकुमार यादव ने मोहम्‍मद वसीम को दी चेतावनी
  3. भारत ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) के बीच बुधवार को एशिया कप 2025 का दूसरा मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है। इस मुकाबले की शुरुआत सूर्यकुमार यादव की यूएई के कप्‍तान मोहम्‍मद वसीम को चेतावनी देने के साथ हुई।

दरअसल, टॉस के समय दोनों कप्‍तान बीच मैदान पर खड़े थे। होस्‍ट संजय मांजरेकर ने सूर्यकुमार यादव को सिक्‍का उछालने के लिए कहा। सूर्या के हाथ में सिक्‍का था, जिसे उन्‍होंने छुपाकर उछालना चाहा। यूएई के कप्‍तान मोहम्‍मद वसीम का ध्‍यान तब सूर्या के हाथों पर था कि सिक्‍के के किस पक्ष को ऊपर रखकर वो सिक्‍का उछाल रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव ने तभी मजाकिया लहजे में वसीम को चेतावनी दी कि 'इधर मत देख।' और उन्‍होंने सिक्‍का हवा में उछाल दिया। सूर्या के चेतावनी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। एशिया कप के आधिकारिक प्रसारणकर्ता सोनी नेटवर्क ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया।

सूर्या ने फिर लिए मजे

बता दें कि सूर्यकुमार यादव के सिक्‍का उछालने पर यूएई के कप्‍तान वसीम ने हेड्स कॉल किया, लेकिन टेल्‍स आया। तब होस्‍ट ने पूछा कि आप क्‍या करना पसंद करेंगे तो भारतीय कप्‍तान ने जवाब दिया कि हम गेंदबाजी करेंगे। दर्शकों के शोर के कारण होस्‍ट को सुनने में तकलीफ हुई तो उन्‍होंने दोबारा सूर्या ने पूछा कि क्‍या फैसला किया, तब कप्‍तान ने कहा कि गेंदबाजी चुनी।

सूर्या के पीछे ही यूएई के कप्‍तान मोहम्‍मद वसीम भी खड़े थे। वो भी नहीं सुन सके कि भारतीय कप्‍तान ने टॉस जीतकर क्‍या फैसला किया? तब सूर्या ने उन्‍हें बताया कि हमने गेंदबाजी चुनी। सूर्या ने कहा - 'सुना नहीं क्‍या। हमने गेंदबाजी चुनी। तुम पहले बैटिंग करो ना।'

भारत का रिकॉर्ड

बता दें कि भारतीय टीम एशिया कप इतिहास की सबसे सफल टीम है, जिसने रिकॉर्ड आठ बार खिताब जीता है। इस बार सूर्यकुमार यादव की कप्‍तानी में भारतीय टीम 9वीं बार खिताब जीतना चाहेगा। भारतीय टीम गत चैंपियन भी है तो उसकी कोशिश अपने खिताब की रक्षा करने की होगी। भारतीय टीम अपना अगला मुकाबला रविवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान के खिलाफ खेलेगी।

यह भी पढ़ें- IND vs UAE Live Score: कुलदीप ने खेल में डाली जान, पहले लपका कैच और फिर गेंदबाजी में चटकाया विकेट

यह भी पढ़ें- 'बच्‍चा था, जब मेरे सामने खेला; पता नहीं अब पहचानेगा या नहीं', Shubman Gill के खिलाफ खेलेगा UAE का खिलाड़ी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।