Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL Auction से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा फैसला, विश्व विजेता गेंदबाज को किया साइन

    Updated: Tue, 12 Nov 2024 09:18 PM (IST)

    दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक एक भी बार आईपीएल नहीं जीता है। इस बार फ्रेंचाइजी ये कमी पूरी करना चाहती है और इसलिए उसने कुछ कड़े कदम उठाए हैं। फ्रेंचाइजी ने ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया है और कोच रहे रिकी पोंटिंग को भी हटा दिया है। अब फ्रेंचाइजी ने विश्व कप विजेता गेंदबाज को टीम के साथ जोड़ा है।

    Hero Image
    दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ा विश्व विजेता खिलाड़ी

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इसी महीने आईपीएल-2025 की मेगा नीलामी होनी है। इस नीलामी से पहले हर फ्रेंचाइजी अपनी रणनीति बना रही है। इस बीच अपने पहले खिताब की तलाश कर रही दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा फैसला किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने विश्व विजेता और आईपीएल जीतने वाले खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आईपीएल के अगले सीजन के लिए मेगा निलामी 25 और 26 नवंबर को जेदाह में होनी है। हर फ्रेंचाइजी इसकी तैयारी कर रही है और रणनीति बना रही है। फ्रेंचाइजी अपने हिसाब से खिलाड़ियों को खरीदने की प्लानिंग कर रही हैं। दिल्ली भी इसमें पीछे नहीं है और इसके लिए उसने अपनी ताकत को बढ़ाया है।

    यह भी पढ़ें- चेन्नई में अपना आखिरी मैच खेलेंगे एमएस धोनी, CSK सीईओ ने कर दिया बड़ा खुलासा

    पटेल बने गेंदबाजी कोच

    दिल्ली ने अगले सीजन के लिए भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इस बात का एलान किया। मुनाफ पटेल साल 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा वह आईपीएल का पहला सीजन जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स के साथ भी रह चुके हैं। उन्होंने भारत के लिए 70 वनडे मैच खेले हैं जिसमें 86 विकेट लिए हैं। भारत के लिए 13 टेस्ट मैचों में पटेल ने 35 विकेट झटके हैं।

    दिल्ली ने इस बार अपने कोचिंग स्टाफ को बदला है। अभी तक ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोटिंग टीम के कोच हुआ करते थे लेकिन इस बार टीम ने उन्हें अलविदा कह दिया है। भारत के पूर्व बल्लेबाज हेमांग बदानी को टीम ने अपने नया हेड कोच नियुक्त किया है। वहीं भारत के एक और पूर्व बल्लेबाज वेणुगोपाल राव को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया था। अब मुनाफ को टीम में शामिल कर फ्रेंचाइजी अपने कोचिंग स्टाफ को मजबूत किया है। मुनाफ 2008 से 2010 तक राजस्थान, 2011 से 2013 तक मुंबई इंडियंस और 2017 में गुजरात लायंस के लिए आईपीएल खेल चुके हैं।

    पंत को किया रिलीज

    दिल्ली ने इस बार कड़ा फैसला लेते हुए अपन स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत को रिटेन नहीं किया है। पंत साल 2017 से दिल्ली के साथ थे और पिछले कुछ सीजन से टीम की कप्तानी भी कर रहे थे। लेकिन इस बार टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया है। दिल्ली ने चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव, बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल, साउथ अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल को रिटेन किया है।

    यह भी पढ़ें- 'मैं आजादी चाहता हूं', LSG में घुट रहा था केएल राहुल का दम! बताया क्यों छोड़ा फ्रेंचाइजी का साथ

    comedy show banner
    comedy show banner