Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चेन्नई में अपना आखिरी मैच खेलेंगे एमएस धोनी, CSK सीईओ ने कर दिया बड़ा खुलासा

    Updated: Mon, 11 Nov 2024 06:22 PM (IST)

    भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल करियर पर सभी की नजरें रहती हैं। साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले धोनी अब सिर्फ आईपीएल खेलते हैं और हर सीजन उनके आईपीएल रिटायरमेंट की खबरें उड़ती हैं। अब सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने बताया है कि धोनी कहां अपना आखिरी मैच खेलना चाहते हैं।

    Hero Image
    एमएस धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने किया रिटेन

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) काशी विश्वनाथन ने हाल ही में फ्रेंचाइजी में एमएस धोनी के भविष्य को लेकर कई खुलासे किए हैं। विश्वनाथन ने साफ कर दिया है कि धोनी आईपीएल-2025 का हिस्सा बनेंगे। फ्रेंचाइजी ने इस बार उन्हें रिटेन किया है। अब विश्वनाथन ने ये भी साफ कर दिया है कि सीएसके को पांच बार खिताब दिलाने वाले कप्तान धोनी कहां अपना आखिरी आईपीएल मैच खेलेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चेन्नई ने इस बार धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन किया है। यानी फ्रेंचाइजी इस बार धोनी को सिर्फ चार करोड़ रुपये देगी। पिछले सीजन के बाद ये बातें उठ रही थीं कि ये धोनी का आखिरी आईपीएल होगा, लेकिन इस सीजन मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन करते हुए इन बातों पर विराम लगा दिया।

    यह भी पढ़ें- 'गौतम गंभीर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मत भेजो', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बीसीसीआई से की खास अपील, जानें क्यों कहा ऐसा

    धोनी को लेकर खुलासा

    हालांकि, ये अभी तक साफ नहीं है कि धोनी इस सीजन के बाद भी खेलेंगा या नहीं। विश्वनाथन ने कहा है कि धोनी कुछ भी किसी को नहीं बताते हैं और सब कुछ अपने तक ही रखते हैं। विश्वनाथन ने कहा कि धोनी की इच्छा है कि वह अपना आखिरी मैच चेन्नई में ही खेलें।

    फ्रेंचाइजी के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडू के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा, "जहां तक माही भाई की बात है। आप जानते हैं कि वह सब कुछ अपने तक रखते हैं। उनकी बातें आखिरी समय पर ही पता चलती हैं। सीएसके को लेकर वो कितने जुनूनी हैं और जो उनकी फॉलोइंग है इस बात को जानते हुए, उन्होंने खुद बताया था कि वह चेन्नई में अपना आखिरी मैच खेलना चाहते हैं। जहां तक सीएसके की बात है हम चाहते हैं कि वह लंबे समय तक खेलें।"

    सीईओ ने कहा, "जब तक धोनी खेलना चाहते हैं, उनके लिए दरवाजे हमेशा के लिए खुले हैं। उनको जानते हुए, उनके जुनून और डैडिकेशन को पहचानते हुए, मैं ये कह सकता हूं कि वह सही समय पर सही फैसला लेंगे।"

    पांच बार बनाया चैंपियन

    धोनी आईपीएल की शुरुआत यानी 2008 से चेन्नई के साथ हैं। अपनी कप्तानी में वह टीम को पांच बार खिताब दिला चुके हैं। धोनी ने पिछले साल कप्तानी छोड़ दी थी और युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंपी थी। इस बार चेन्नई ने गायकवाड़ को 18 करोड़ में रिटेन किया है। उनके अलावा टीम ने मथीसा पथिराना को 13 करोड़ और शिवम दुबे को 12 करोड़ में रिटेन किया है। पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने के बाद चेन्नई के पास 55 करोड़ रुपये का पर्स है।

    यह भी पढे़ं- 'ये मजाक है क्या', भारत के पाकिस्तान न जाने के फैसले पर भड़के जावेद मियांदाद, ICC को दे डाली चेतावनी