Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dhoni का चेला नहीं विरोधी बनकर खेलेंगे Deepak Chahar, 9.25 करोड़ रुपये के सामने CSK का दांव पड़ गया उलटा

    Updated: Mon, 25 Nov 2024 05:31 PM (IST)

    Deepak Chahar Sold to MI तेज गेंदबाज दीपक चाहर को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा। ऑक्शन से पहले सीएसके की टीम ने दीपक चाहर को रिलीज कर दिया था। इसके बाद 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस के साथ नीलामी में दीपक चाहर उतरे जिन्हें खरीदने के लिए सीएसके और मुंबई ने दिलचस्पी दिखाई और अंत में MI ने उन्हें खरीद लिया।

    Hero Image
    IPL Auction 2025 में Deepak Chahar की Mumbai Indians में एंट्री

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Deepak Chahar IPL Auction: पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 ऑक्शन के दूसरे दिन दीपक चाहर को अपने साथ जोड़ा।

    2 करोड़ रुपये के ब्रेस प्राइस के साथ ऑक्शन में उतरे दीपक चाहर को खरीदने के लिए सीएसके और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच बिडिंग वॉर देखने को मिली, लेकिन अंत में धोनी की सीएसके की टीम ने हाथ खड़े कर दिए और मुंबई इंडियंस ने 9.25 करोड़ रुपये में उन्हें खरीद लिया। अब धोनी को अपना 'गुरु' मानने वाले दीपक चाहर उनके खिलाफ ही आईपीएल 2025 में खेलते हुए नजर आएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Deepak Chahar की Mumbai Indians में हुई एंट्री 

    दरअसल, सऊदी अरब के जेद्दा के दूसरे दिन चल रहे आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन (IPL 2025 Auction) में भारतीय स्टार तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) को मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया। पावरप्ले के बेस्ट गेंदबाज दीपक चाहर को सीएसके की टीम ने आईपीएल 2025 नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था। 

    इसके बाद दीपक 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में उतरे थे। उनका नाम जैसे ही ऑक्शन में आया तो सबसे पहली बोली मुंबई इंडियंस ने लगाई। इसके बाद पंजाब किंग्स ने भी उन्हें खरीदा चाहा।  फिर दोनों टीमों के बीच 7 करोड़ 75 लाख तक बिडिंग वॉर हुई और फिर सीएसके की टीम ने 8 करोड़ रुपये की बोली लगाकर एंट्री की।

    यह भी पढ़ें: IPL Auction: बीच ऑक्शन में कोलकाता का साथ छोड़ चेन्नई में पहुंचे ड्वेन ब्रावो, एमएस धोनी से फोन पर की बात! देखने वाले रह गए हैरान

    दीपक चाहर अब Dhoni के खिलाफ IPL 2025 में मैच खेलते हुए नजर आएंगे

    इसके बाद भी नीता अंबानी की मुंबई इंडियंस रुकी नहीं और दीपक चाहर को खरीदने के लिए उसने 9 करोड़, 25 लाख की बोली लगाई। इसके बाद सीएसके ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई और इस तरह धोनी का चेला मुंबई की टीम में पहुंचे।

    मुंबई इंडियंस में शामिल होने के बाद दीपक चाहर बॉलिंग यूनिट और ज्यादा मजबूत हो जाएगी। बुमराह और हार्दिक पांड्या के अलावा अब टीम के पास ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर भी आ गए हैं। स्पिन डिपार्टमेंट में करन शर्मा और अल्लाह गजन्फर टीम में है। ऐसे में मुबंई इंडियंस का छठी बार आईपीएल का खिताब जीतना मुश्किल नहीं होगा, क्योंकि गेंदबाजी यूनिट मजबूत हो जाएगी।

    Deepak Chahar की IPL Earnings

    • 2024- 14 करोड़ रुपये- CSK
    • 2023- 14 करोड़ रुपये- CSK
    • 2022- 14 करोड़ रुपये- CSK
    • 2021- 80 लाख रुपये- CSK
    • 2020- 80 लाख रुपये- CSK
    • 2019- 80 लाख रुपये- CSK
    • 2018- 80 लाख रुपये- CSK
    • 2017- 10 लाख रुपये- CSK
    • 2016- 10 लाख रुपये- CSK