विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'क्या से क्या हो गया ऑस्ट्रेलिया...' 10 गेंद और खेलती कंगारू टीम तो नहीं होता भारी नुकसान; 30 हजार फैंस की बल्ले-बल्ले

Published: Sat, 14 Dec 2024 06:53 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2024 07:47 PM (IST)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में आयोजित है। पहले दिन का खेल बारिश के चलते जल्दी ...और पढ़ें

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को हो गया भारी नुकसान।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को हो गया भारी नुकसान।

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया। पहले दिन केवल 13.2 ओवर का ही खेल हो सका। दिन के अंत में उस्मान ख्वाजा और युवा नाथन मैकस्वीनी नाबाद लौटे। अगर पहले दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया टीम 10 गेंद और खेल लेती तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को बड़ा नुकसान नहीं होता।

दरअसल, गाबा टेस्ट मैच के पहले दिन स्टेडियम फुल रहा। बड़ी संख्या फैंस मैच देखने आए, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। उन्हें पहले दिन का पूरा मैच नहीं देखने को मिला। हालांकि, इन सभी फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सभी को उनके टिकट के पैसे वापस करेगा। पहले दिन 30,145 फैंस मैच देखने पहुंचे थे। अब इन सभी को टिकट के पैसे वापस मिलेंगे।

30 हजार 145 फैंस को वापस मिलेगा पैसा

मैच के दौरान अगर ऑस्ट्रेलिया पहले दिन के खेल में 10 गेंदे और खेल लेता तो बोर्ड को पैसे वापस नहीं करने पड़ते। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की पॉलिसी के मुताबिक अगर टेस्ट मुकाबले में 15 से कम ओवर का खेल होता है तो दर्शकों को टिकट के पैसे वापस किए जाएंगे। इसी कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अब फैंस को टिकट का रिफंड देगा। अगर 15 ओवर का मैच हो गया होता तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को कोई रिफंड नहीं करना पड़ता।

बारिश ने फेरा अरमानों पर पानी

गौरतलब हो कि खराब मौसम के कारण पहले सत्र के बाद कोई खेल नहीं हो सका। बारिश के कारण लंच ब्रेक जल्दी ले लिया गया और पहले सत्र में 13.2 ओवर ही फेंके जा सके। छठे ओवर में भी बूंदाबांदी के कारण मैच को रोकना पड़ा था। हालांकि, बारिश रुकने के बाद खिलाड़ी दोबारा फील्ड पर लौटे थे। इससे पहले टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। हर्षित राणा की जगह आकाशदीप और रविचंद्रन अश्विन की जगह रविंद्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

यह भी पढे़ं- गिल और सारा में सब ठीक हो गया? गाबा स्टेडियम पहुंची सचिन की लाडली, सोशल मीडिया पर मचा हो-हल्ला

यह भी पढे़ं- IND vs AUS: गाबा में बिना खेले ही विराट कोहली ने लगा दिया 'शतक', सचिन तेंदुलकर की लिस्ट में लिखवाया नाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।