Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    3 गेंद 3 विकेट, तीनों ही क्लीन बोल्ड... ना पहले हुआ ना शायद आगे होगा, न्यूजीलैंड के खिलाफ इस भारतीय बॉलर ने रचा था इतिहास

    भारत के पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा ने 1987 के वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक ली थी। यह वर्ल्ड कप में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा ली गई पहली हैट्रिक थी। चेतन शर्मा ने यह कारनामा 31 अक्टूबर 1987 को नागपुर में खेले गए मैच में किया था। चेतन शर्मा ने केन रदरफोर्ड इयान स्मिथ और इवेन चैटफील्ड को लगातार तीन गेंद पर आउट किया था।

    By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Thu, 31 Oct 2024 03:50 PM (IST)
    Hero Image
    चेतन शर्मा ने ली थी न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साल 1987 में आज ही के दिन, 31 अक्टूबर को भारतीय गेंदबाज ने वनडे वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया था। वो गेंदबाज चेतन शर्मा थे, जो टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर भी रह चुके हैं। चेतन शर्मा ने 1987 के वर्ल्ड कप में नागपुर में खेले गए भारत के आखिरी ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था। आज उस इतिहास को लिखे हुए 37 साल हो गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चेतन शर्मा ने न्यूजीलैंड के 3 दिग्गज बल्लेबाजों को छठे ओवर की अंतिम 3 गेंद पर पवेलियन भेजकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया था। चेतन शर्मा ने केन रदरफोर्ड, इयान स्मिथ और इवेन चैटफील्ड को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की थी। 26 के निजी स्कोर पर रदरफोर्ड क्लीन बोल्ड हुए। इसके स्मिथ और चैटफील्ड खाता भी नहीं खोल पाए। चेतन की हैट्रिक की खास बात यह थी कि उन्होंने न्यूजीलैंड के तीनों बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया था।

    चेतन शर्मा से जुड़ी कुछ और बातें:-

    चेतन शर्मा को वर्ल्ड कप हैट्रिक मैन के नाम से भी जाना जाता है।

    चेतन शर्मा ने भारत के लिए 23 टेस्ट और 65 वनडे मैच खेले हैं।

    चेतन शर्मा ने टेस्ट में 61 और वनडे में 67 विकेट लिए हैं।

    उन्होंने ऑलराउंडर के तौर पर भी क्रिकेट खेला है।

    चेतन शर्मा ने आखिरी बार 1994 में भारत के लिए क्रिकेट खेला था।

    चेतन शर्मा ने कमेंटेटर के तौर पर भी काम किया है।

    वह बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर का पद भी संभाल चुके हैं।

    चेतन शर्मा ने शुरू की हैट्रिक लगाने होड़

    पूर्व बीसीसीआई चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा की हैट्रिक वर्ल्ड कप इतिहास में किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा ली गई पहली हैट्रिक थी। इसके चलते युवा गेंदबाजों को बहुत प्रेरणा मिली और लगभग सभी ने ऐसा कारनाम करने का सपना देखा। चेतन शर्मा के बाद कपिल देव, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने भी वनडे में हैट्रिक ली, जिसमें कुलदीप ने अपने करियर में दो बार यह उपलब्धि हासिल की।

    शमी का भी लिस्ट में है नाम शामिल

    मोहम्मद शमी वनडे वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले चेतन शर्मा के बाद दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं। शमी ने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। शमी ने लगातार तीन गेंद पर मोहम्मद नबी, आफताब आलम और मुजीब उर रहमान को आउट किया, जिसने चेतन शर्मा के ऐतिहासिक पल को दोहराया था।  

    यह भी पढ़ें- 'मैं वादा करता हूं...' मिन्नत या मेहमाननवाजी? Champions Trophy पर अकरम का दिल को झकझोर देने वाला बयान

    यह भी पढे़ं- ऑस्ट्रेलिया में हुआ बुरा हाल... 107 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया, कौन हैं Brendan Doggett जिसने चटकाए 6 विकेट