विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑस्‍ट्रेलिया ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए किया टीम का एलान, पैट कमिंस की चोट पर आया बड़ा अपडेट

Published: Tue, 02 Sep 2025 10:18 AM (IST)

ऑस्‍ट्रेलिया ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए 14 सदस्‍यीय टीम की घोषणा कर ...और पढ़ें

मिचेल मार्श न्‍यूजीलैंड दौरे पर ऑस्‍ट्रेलिया की कप्‍तानी करेंगे
मिचेल मार्श न्‍यूजीलैंड दौरे पर ऑस्‍ट्रेलिया की कप्‍तानी करेंगे

HighLights

  1. ऑस्‍ट्रेलिया और न्‍यूजीलैंड के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज
  2. ऑस्‍ट्रेलिया ने 14 सदस्‍यीय टीम की घोषणा की, मिचेल मार्श को बनाया कप्‍तान
  3. पैट कमिंस की चोट पर बड़ा अपडेट सामने आया, ऑस्‍ट्रेलियाई खेमा चिंतित

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। ऑस्‍ट्रेलिया ने मंगलवार को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए 14 सदस्‍यीय टीम की घोषणा कर दी है। कंगारू टीम की कमान ऑलराउंडर मिचेल मार्श संभालेंगे। तेज गेंदबाज मिचेल स्‍टार्क ने टी20 इंटरनेशनल प्रारूप से संन्‍यास की घोषणा की।

तेज गेंदबाज बेन ड्वारहुईस को मिचेल स्‍टार्क की जगह स्‍क्‍वाड में शामिल किया गया है। इस दौरान क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया ने पैट कमिंस की चोट पर भी बड़ा अपडेट दिया है, जिसने ऑस्‍ट्रेलियाई खेमे और फैंस की चिंता बढ़ा दी है। कमिंस लुंबर बोन स्‍ट्रेस से जूझ रहे हैं और एशेज तक उनकी वापसी मुश्किल हो गई है।

ऑस्‍ट्रेलिया का न्‍यूजीलैंड दौरा

बता दें कि ऑस्‍ट्रेलियाई टीम न्‍यूजीलैंड दौरे पर तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी। तीनों ही मुकाबले माउंट मॉनगनुई में खेले जाएंगे। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार 1 अक्‍टूबर 2025 को खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा।

न्‍यूजीलैंड-ऑस्‍ट्रेलिया टी20 आई सीरीज कार्यक्रम

  • 1 अक्‍टूबर 2025 - पहला टी20 - माउंट मॉनगनुई।
  • 3 अक्‍टूबर 2025 - दूसरा टी20 - माउंट मॉनगनुई।
  • 4 अक्‍टूबर 2025 - तीसरा टी20 - माउंट मॉनगनुई।

नोट - तीनों ही मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर शुरू होंगे।

स्‍टार्क के लिए टेस्‍ट क्रिकेट सर्वोपरि

मिचेल स्‍टार्क ने टी20 प्रारूप से संन्‍यास की घोषणा करते हुए बताया कि उनके लिए टेस्‍ट क्रिकेट सबसे प्रिय है। हालांकि, 2027 वनडे वर्ल्‍ड कप में भी वो हिस्‍सा लेना चाहते हैं।

तेज गेंदबाज ने कहा, 'मैंने ऑस्‍ट्रेलिया के लिए खेले प्रत्‍येक टी20 मैच के हर मिनट का लुत्‍फ उठाया, विशेषकर 2021 टी20 वर्ल्‍ड कप। सिर्फ इसलिए नहीं कि हम चैंपियन बने, लेकिन टीम शानदार थी और हमने खूब अपने समय का आनंद उठाया। अब भारतीय दौरे, एशेज सीरीज और 2027 में वनडे वर्ल्‍ड पर ध्‍यान है। मेरा मानना है कि आगे के इन अभियानों के लिए ताजा, फिट रहने के लिए यही सर्वश्रेष्‍ठ तरीका है।'

स्‍टार्क का टी20 करियर

बता दें कि 35 साल के मिचेल स्‍टार्क ने अब तक 65 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 79 विकेट चटकाए। वो एडम जंपा के बाद टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में ऑस्‍ट्रेलिया के लिए दूसरे सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। स्‍टार्क 2021 टी20 वर्ल्‍ड कप चैंपियन टीम के सदस्‍य रहे हैं।

न्‍यूजीलैंड दौरे के लिए ऑस्‍ट्रेलिया स्‍क्‍वाड

मिचेल मार्श (कप्‍तान), शॉन एबट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वारहुईस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैट कुहनेमन, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, मिचेल ओवन, मैथ्‍यू शॉर्ट, मार्कस स्‍टोइनिस और एडम जंपा।

यह भी पढ़ें- Mitchell Starc ने T20I क्रिकेट से लिया संन्‍यास, अपने भविष्‍य को लेकर किया बड़ा खुलासा

यह भी पढ़ें- AUS vs SA: 1991 के बाद पहली बार... साउथ अफ्रीका को मिली सबसे बड़ी हार, ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा टीम इंडिया का रिकॉर्ड