विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AUS vs SA: 1991 के बाद पहली बार... साउथ अफ्रीका को मिली सबसे बड़ी हार, ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा टीम इंडिया का रिकॉर्ड

Published: Sun, 24 Aug 2025 06:17 PM (IST)

साउथ अफ्रीका ने 3 मैच की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। हालांकि अफ्रीकी टीम को आखिरी वनडे मैच ...और पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को तीसरे वनडे में हराया। फोटो- ईएसपीएन
ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को तीसरे वनडे में हराया। फोटो- ईएसपीएन

HighLights

  1. ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को हराया
  2. साउथ अफ्रीका ने तीन मैच की वनडे सीरीज 2-1 से जीती
  3. साउथ अफ्रीका को मिली सबसे बड़ी हार

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे मैच में विशाल जीत दर्जकर क्लीन स्वीप होने से खुद को बचा लिया। वहीं, साउथ अफ्रीका ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ऑस्ट्रेलिया दौरा समाप्त किया। आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त पलटवार करते हुए साउथ अफ्रीका को बहुत बुरी तरह हराया। साउथ अफ्रीका के नाम बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड (142), कप्तान मिशेल मार्श (100) और कैमरन ग्रीन (नाबाद 118) के शतकों की दौलत 50 ओवर में 2 विकेट खोकर 431 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया के पहाड़ जैसे स्कोर के जवाब में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज लड़खड़ा गए और पूरी टीम महज 24.5 ओवरों में 155 रनों पर ढेर हो गई। 1991 के बाद साउथ अफ्रीका को वनडे क्रिकेट के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा भारत का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया ने 276 रनों से अफ्रीकी टीम को शिकस्त दी और इस तरह मेजबान टीम का सीरीज में क्लीन स्वीप होने से बच गया। साउथ अफ्रीका को वनडे में अपनी सबसे बड़ी हार साल 2023 में भारत के खिलाफ मिली थी। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 243 रनों से हराया था। अब भारतीय टीम का यह कीर्तिमान अब ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज हो गया है। रनों के लिहाज से ऑस्ट्रेलिया की यह वनडे में दूसरी सबसे बड़ी जीत है।

साउथ अफ्रीका के लिए सबसे बड़ा हार का अंतर (रनों से)

276 बनाम ऑस्ट्रेलिया, मैके, 2025*

243 बनाम भारत, ईडन गार्डन्स, 2023

182 बनाम पाकिस्तान, गेबरहा, 2002

180 बनाम श्रीलंका, कोलंबो आरपीएस, 2013

वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ा जीत अंतर (रनों के हिसाब से)

309 बनाम नीदरलैंड, दिल्ली, 2023

276 बनाम दक्षिण अफ्रीका, मैके, 2025*

275 बनाम अफगानिस्तान, वाका, 2015

256 बनाम नामीबिया, पोटचेफस्ट्रूम, 2003

ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका की पिछली पांच वनडे सीरीज

5-0 से दक्षिण अफ्रीका ने जीती (2016)

2-1 से दक्षिण अफ्रीका ने जीती (2018)

3-0 से दक्षिण अफ्रीका ने जीती (2020)

3-2 से दक्षिण अफ्रीका ने जीती (2023)

2-1 से दक्षिण अफ्रीका ने जीती (2025)*

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत (सीरीज में 3+ मैच)

9 - साउथ अफ्रीका (15 सीरीज)*

8 - इंग्लैंड (21 सीरीज)

6 - भारत (14 सीरीज)

4 - श्रीलंका (8 सीरीज)

4 - पाकिस्तान (11 सीरीज)

कूपर कोनोली ने क्लार्क की बराबरी की

साउथ अफ्रीका के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 49 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में कूपर कोनोली ने कहर बरपाते हुए 6 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। कूपर कोनोली (5/22) माइकल क्लार्क (5/35) के साथ वनडे पारी में पांच विकेट लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के स्पिनर बने। क्लार्क ने 2004 में दाम्बुला में श्रीलंका के खिलाफ यह कारनामा किया था।

यह भी पढ़ें- 'महाराज के बाद लुंगी...', दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने ऑस्‍ट्रेलिया में किया डबल धमाका; बना डाला अनोखा रिकॉर्ड