Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान कर चुके हैं एशिया कप का बॉयकॉट, एक बार गृहयुद्ध तो दूसरी बार ये बनी थी वजह

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Fri, 23 Jun 2023 03:17 AM (IST)

    India And Pakistan Boycott Asia Cup इस साल पाकिस्तान और श्रीलंका में एशिया कप 2023 के मैच खेले जाएंगे। पहले चार मैच पाकिस्तान में आयोजित होंगे तो बाकी के बचे हुए 9 मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। संभवतः एशिया कप का फाइनल मैच श्रीलंका में खेला जा सकता है। भारत अपने मैच हाईब्रिड मॉडल पर खेलेगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 31 अगस्त से होगी और समाप्त 17 सितंबर को होगा।

    Hero Image
    एशिया कप 2023। India And Pakistan Boycott Asia Cup

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2023 की मेजबानी को लेकर विवाद छिड़ा। पाकिस्तान ने हाईब्रिड मॉडल का प्रस्ताव रखा, जिसे एसीसी (ACC) की बैठक में मान लिया गया। एशिया कप 2023 से संकट के बादल छटे और 31 अगस्त से 17 सितंबर तक टूर्नामेंट खेले जाने का रास्ता साफ हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब सवाल उठाता है कि क्या एशिया कप में भारत और पाकिस्तान ने मैच खेलने से मना कर दिया हो? इसका जवाब है हां। एशिया कप के इतिहास में ऐसा दो बार हुआ। पहली बार साल 1986 में और दूसरी बार सन 1990 में। पहली बार भारत ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए एशिया कप का बॉयकॉट किया तो वहीं, दूसरी बार पाकिस्तान मैच खेलने भारत नहीं आया। आईए जानते हैं दोनों के पीछे की कहानी।

    पहले एक नजर इस पर

    एशिया कप का पहली बार आयोजन 1984 में किया गया। इसका उद्देश्य पड़ोसी देशों के बीच क्रिकेट और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़वा देना है। यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह में खेले गए पहले संस्करण में भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका ने शिरकत की। भारत ने उद्घाटन संस्करण अपने नाम किया।

    भारत ने Asia Cup का किया बॉयकॉट

    एशिया कप का दूसरा संस्करण 1986 में श्रीलंका में आयोजित हुआ। इसमें श्रीलंका के अलावा बांग्लादेश और पाकिस्तान ने हिस्सा लिया। भारत ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए एशिया कप खेलने से इनकार कर दिया था। हुआ यूं कि उस वक्त श्रीलंका में गृहयुद्ध चल रहा था। श्रीलंका सुरक्षाबलों और लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE) के बीच संघर्ष छिड़ा हुआ था। इसके चलते टीम ने जोखिम उठाना सही नहीं समझा। यह संस्करण श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर जीता था।

    दूसरी बार पाकिस्तान ने किया इनकार

    टूर्नामेंट का तीसरा संस्करण बांग्लादेश में सन 1988 में आयोजित किया गया। इसमें पहली बार तीन देशों के अलावा अन्य देशों ने भी हिस्सा लिया। भारत ने श्रीलंका को हराकर फाइनल जीता था। एशिया कप का चौथा संस्करण भारत में साल 1990 में आयोजित हुआ। इस में पाकिस्तान ने हिस्सा नहीं लिया।

    पाकिस्तान और भारत के बीच बिगड़े संबंधों का असर क्रिकेट में भी देखने को मिला। राजनीति में आई खटास के चलते पाकिस्तान ने भारत आकर एशिया कप में हिस्सा लेने से मना कर दिया था। वहीं, 1993 का एशिया कप भारत और पाकिस्तान के खराब संबंधों के चलते रद्द कर दिया गया था।

    गौरतलब हो कि इस साल पाकिस्तान और श्रीलंका में एशिया कप 2023 के मैच खेले जाएंगे। पहले चार मैच पाकिस्तान में आयोजित होंगे तो बाकी के बचे हुए 9 मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। संभवतः एशिया कप का फाइनल मैच श्रीलंका में खेला जा सकता है। 

    comedy show banner
    comedy show banner