विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Champions Trophy 2025 से पहले अर्शदीप सिंह ने सेलेक्टर्स को दिलाई अपनी याद, लहराती गेंदों से किया बल्लेबाजों को भौंचक्का

Published: Sat, 11 Jan 2025 03:53 PM (GMT+05:30)

विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में पंजाब के लिए खेलने वाले अर्शदीप सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी की है और ...और पढ़ें

अर्शदीप सिंह ने विजय हजारे ट्रॉफी में दिखाया जलवा
अर्शदीप सिंह ने विजय हजारे ट्रॉफी में दिखाया जलवा

HighLights

  1. अर्शदीप सिंह ने ठोका चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दावा
  2. अर्शदीप सिंह ने विजय हजारे ट्रॉफी किया कमाल
  3. अगले महीने होनी ही चैंपियंस ट्रॉफी

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का एलान अभी तक नहीं हुआ है। कई खिलाड़ी इसके लिए अपनी दावेदारी पेश करना चाहते हैं, खासकर तब जब टीम इंडिया में बदलाव की आहट साफ नजर आ रही है। इस बीच टी20 में भारतीय टीम के अहम सदस्य बन चुके बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने सेलेक्टर्स को अपनी याद दिलाई है।

चैंपियंस ट्रॉफी वनडे फॉर्मेट में खेली जानी है। अर्शदीप भारत की वनडे टीम के नियमित सदस्य नहीं हैं। उन्होंने भारत के लिए सिर्फ आठ वनडे मैच खेले हैं, लेकिन अर्शदीप ने बताया कि फॉर्मेट कोई भी हो, वह अपनी लहराती गेंदों से बल्लेबाज को छकाने का

माद्दा रखते हैं।

यह भी पढ़ें- 8 साल बाद हो रही Champions Trophy की वापसी, पाकिस्‍तान को सौंपी गई मेजबानी, जानें टूर्नामेंट से जुड़ी A To Z जानकारी

विजय हजारे ट्रॉफी में दिखाया दम

विजय हजारे ट्रॉफी में शनिवार को पंजाब का सामना महाराष्ट्र से था। पंजाब की तरफ से खेल रहे अर्शदीप ने नई गेंद से ऐसा कमाल दिखाया का हर कोई देखता रह गया। अर्शदीप ने इस मैच में नौ ओवरों में 56 रन दिए और तीन विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी फेंका। अर्शदीप ने शुरुआती ओवरों में कमाल दिखाया और महाराष्ट्र को शुरुआती झटके दिए।

उन्होंने मैच के पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ को बेहतरीन आउटस्विंग से बोल्ड कर दिया। इससे पहले अर्शदीप ने इन्हें बाहर जाती गेंदों पर परेशान किया और सेटअप किया और एक और बेहतरीन आउट स्विंग फेंक उनका ऑफ स्टंप उड़ा दिया।

तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने सिद्धेश वीर को भी अपना शिकार बनाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज सिद्धेश के खिलाफ भी उन्होंने आउट स्विंग का इस्तेमाल किया और विकेटकीपर अनमोल मल्होत्रा के हाथों उन्हें कैच कराया। सिद्धेश पांच गेंद खेलने के बाद खाता तक नहीं खोल सके।

मौके की तलाश

अर्शदीप ने भारत के लिए आठ वनडे मैचों में कुल 12 विकेट अपने नाम किए हैं। 50 ओवरों के प्रारूप में अर्शदीप को ज्यादा मौके नहीं मिले हैं, लेकिन उन्होंने बताया कि उनकी गेंदबाजी में वह प्रतिभा है कि वह इस फॉर्मेट में भी दमदार गेंदबाज साबित हो सकते हैं। अर्शदीप ने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे मैच श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में अगस्त 2024 में खेला था। इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया था।

अर्शदीप की खासियत उनकी स्विंग गेंदबाजी जिसके दम पर वह अच्छे से अच्छे बल्लेबाज को छका सकते हैं। उन्होंने ये कारनामा टी20 में भी करके दिखाया है।

यह भी पढ़ें- Champions Trophy 2025 में भारतीय टीम की जीत तय! दुबई स्‍टेडियम के आंकड़ों ने लगा दी मुहर