विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जो रन आउट होता है न गलती...', गिल की चूक से रन आउट हुए यशस्वी जायसवाल? पूर्व क्रिकेटरों ने कर दी तस्वीर साफ

Published: Sat, 11 Oct 2025 05:09 PM (IST)Updated: Sat, 11 Oct 2025 05:18 PM (IST)

यशस्वी जायसवाल के रन आउट होने पर बहस छिड़ी हुई है। सोशल मीडिया पर फैंस कप्तान शुभमन गिल को जिम्मेदार ...और पढ़ें

जायसवाल दोहरा शतक लगाने से चूके।

जायसवाल दोहरा शतक लगाने से चूके।

HighLights

  1. कुंबले ने ठहराया यशस्वी जायसवाल को जिम्मेदार

  2. रन आउट होकर भी जायसवाल ने बनाया रिकॉर्ड

  3. सोशल मीडिया पर फैंस ने गिल को ठहराया जिम्मेदार

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। यशस्वी जायसवाल वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में दोहरा शतक लगाने से चूक गए। वह रन आउट होकर पवेलियन लौटे। जायसवाल 175 रन बनाकर आउट हुए। जायसवाल के रन आउट होने पर सब गिल को विलेन बनाने में जुट गए। सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई।

दूसरे और आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन के पहले सेशन के खेल में 92वें ओवर की दूसरी गेंद पर जायसवाल ने जायडेन सील्स की फुल लेंथ गेंद को मिड-ऑफ की ओर ड्राइव की। जायसवाल ने रन चुराने की कोशिश में तुरंत दौड़ शुरू कर दी, लेकिन नॉन स्ट्राइकर पर खड़े गिल को दिलचस्पी नहीं थी।

एक रन लेने के चक्कर में गंवाया विकेट

इसके बाद जायसवाल वापस क्रीज पर जाने को दौड़े लेकिन पीछे रह गए और रन आउट होकर वापस पवेलियन लौटना पड़ा। वहीं, जायसवाल के रन आउट होने के बाद अब फैन्स गिल को इसका जिम्मेदार बता रहें हैं। ऐसे में कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने बताया कि किसकी गलती थी।

भारत के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने जायसवाल के रन आउट को लेकर अपनी राय दी। उन्होंने माना है कि इसमें गिल की कोई गलती नहीं थी। जायसवाल के रन आउट होने में उनकी ही गलती थी। वहीं, पार्थिव पटेल का भी यह मानना है कि गिल गुनाहगार नहीं हैं।

कुंबले ने जायसवाल को बताया जिम्मेदार

कुंबले ने कहा, मैंने यह नहीं सोचा था कि वह ऐसे आउट होंगे। मुझे नहीं लगता था कि जायसवाल ऐसी गलती करेंगे। उन्होंने एक बेहतरीन शॉट खेला और उन्हें लगा कि गेंद फील्डर को मिस कर जाएगी और वो रन लेने के लिए भाग निकले। जायसवाल ने रन लेने कि लिए कॉल किया होगा, लेकिन उनका कॉल गिल के पास नहीं पहुंची होगी, मेरे हिसाब से यहां जायसवाल से गलती हुई।

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि जो रन आउट होता न गलती उसी की होती है अंत में भुगतना उसे ही पड़ता है। यह टेस्ट क्रिकेट में दो बार हो चुका है और यह अच्छी बात नहीं है कि एक रन लेने के चक्कर में आप अपनी विकेट गंवा दें।

बना दिया अनोखा रिकॉर्ड

बता दें कि यशस्वी जायसवाल भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर पर रन-आउट होने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। इस अनचाही लिस्ट में संजय मांजरेकर शीर्ष पर हैं, जो साल 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर के मैदान पर 218 के स्कोर पर रन आउट हुए थे। वहीं, द ओवल में साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ 217 के स्कोर पर रन आउट होने वाले राहुल द्रविड़ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। राहुल ही इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर भी हैं, जो साल 2001 में कोलकाता टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 180 रन पर आउट हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs WI: क्या शुभमन गिल की गलती के कारण दोहरे शतक से चूक गए यशस्वी जायसवाल, रन आउट में किस की गलती?

यह भी पढे़ं- IND vs WI: साई सुदर्शन ने जान पर खेलकर लपका कैच, टीम के साथी भी हो गए हैरान, अब मैदान पर आना हुआ मुश्किल