Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ambati Rayudu 39th Birthday: गुरु सचिन से होती थी तुलना, गुस्से की वजह से डूबा करियर; 2 बार संन्यास लेने वाले खिलाड़ी की कहानी

    Updated: Mon, 23 Sep 2024 01:19 PM (IST)

    Ambati Rayudu भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 1985 में आंध्र प्रदेश के गुंटूर में हुआ था। रायडू ने भारतीय टीम के लिए 16 साल की उम्र में डेब्यू किया था लेकिन वह ज्यादा मुकाबले भी नहीं खेल सके। वजह रही उनका गुस्सा जिसकी वजह से उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ा और डेब्यू में भी देरी हुई।

    Hero Image
    Ambati Rayudu Birthday: अंबाती रायडू आज मना रहे अपना 39वां जन्मदिन

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू (Ambati Rayudu Birthday Today) आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 1985 में आंध्र प्रदेश के गुंटूर में हुआ था। रायडू ने भारतीय टीम के लिए 16 साल की उम्र में डेब्यू किया था, लेकिन वह ज्यादा मुकाबले भी नहीं खेल सके। वजह रही उनका गुस्सा, जिसकी वजह से उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ा और डेब्यू में भी देरी हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वह अपने क्रिकेट करियर में ज्यादा सुर्खियों में अपने गुस्से की वजह से ही रहते थे। वह अगर गुस्सा नहीं करते तो उनकी गिनती आज धोनी-विराट जैसे दिग्गजों में की जाती। रायडू का इंटरनेशनल करियप सिर्फ 6 सालों में ही खत्म हो गया। डेब्यू में देरी के बावजूद रायडू टेस्ट या कोई विश्व कप मैच नहीं खेल सके।

    Ambati Rayudu Birthday: अंबाती रायडू आज मना रहे अपना 39वां जन्मदिन

    दरअसल, अंबाती रायडू ने सिर्फ 16 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास में हैदराबाद की तरफ से डेब्यू किया था। 2004 अंडर 19 विश्व कप के बाद रणजी ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन खराब रहा। इस दौरान उनका झगड़ा हैदराबाद के कोच राजेश यादव से हुआ और वह टीम को छोड़कर आंध्र प्रदेश के लिए खेलने चले गए।

    रणजी के मैच के दौरान हैदराबाद के प्लेयर्स से उनकी लड़ाई हो गई। उन पर अर्जुन यादव ने स्टंप से उन पर हमला कर दिया था।

    यह भी पढ़ें: IPL 2025 के लिए रिटेंशन नियमों में होना चाहिए बदलाव? दो लीजेंड्स ने दी अपनी अहम राय

    2007 में रायडू बीसीसीआई से बगावत करके सुर्खियों में रहे। बीसीसीआई की बिना इजाजत के वह इंडियन क्रिकेट लीग में खेलने चले गए, जिसके लिए उन्होंने बाद में गलती स्वीकार भी की थी।

    फिर से उन्होंने घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया और उन्हें वहां से आईपीएल और टीम इंडिया में एंट्री मिली।

    आईपीएल 2010 में रायडू को मुंबई इंडियंस ने 12 लाख रुपये में खरीदा और अंबाती टीम के लिए मैच विनर साबित हुए। आईपीएल में खेलते वक्त उनकी जहीर खान और हरभजन सिंह से लड़ाई हुई, जिसके चलते फिर उनका नाम सुर्खियों में आया।

    2013 में उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला। इस मैच में उन्होंने 84 गेंदों पर 63 रन बनाए। इसके बाद वह टीम के अंदर बाहर होते रहे। रायडू ने 27 साल की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा उम्र में डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाने वाले रायडू बल्लेबाज बने थे।

    2019 में रायडू ने भारत के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलने के बाद उन्होंने संन्यास का एलान कर दिया था।

    2019 विश्व कप के लिए रायडू की जगह टीम में ऑलराउंडर विजय शंकर को शामिल किया गया था। मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने शंकर को थ्री डी प्लेयर बताया और चयन का सही ठहराया, जिसके बाद रायडू ने ट्वीट किया था कि मैंने थ्री डी चश्मा ऑर्डर किया है जिससे विश्व कप देखूंगा।

    अगर बात करें रायडू के इंटरनेशनल करियर की तो उन्होंने 55 वनडे मैच में 3 शतक और 10 अर्धशतक की मदद से कुल 1694 रन बनाए, जबकि टी20 के 6 मैच की पांच पारियों में 42 रन बनाए।