विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'लेडी जहीर खान', सचिन तेंदुलकर को 12 साल की लड़की ने अपनी गेंदबाजी से किया इम्प्रेस, Video शेयर कर की तारीफ

Published: Sat, 21 Dec 2024 12:20 PM (IST)

दुनिया के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में गिने जाने वाले सचिन तेंदुलकर जब भी किसी नई प्रतिभा को देखते हैं और ...और पढ़ें

12 साल की सुशीला की गेंदबाजी से प्रभावित हुए सचिन तेंदुलकर
12 साल की सुशीला की गेंदबाजी से प्रभावित हुए सचिन तेंदुलकर

HighLights

  1. सचिन तेंदुलकर को 12 साल की गेंदबाज ने किया इम्प्रेस
  2. सचिन तेंदुलकर को गेंदबाजी एक्शन देख आई जहीर खान की याद
  3. जहीर खान ने भी की लड़की की तारीफ

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान की 12 साल की लड़की का इस समय गेंदबाजी करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये लड़की नेट्स पर गेंदबाजी कर रही है। इस वीडियो को देख महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर काफी खुश हुए हैं। उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को टैग कर दिया है।

इस लड़की का नाम सुशीला मीना है और ये बाएं हाथ की तेज गेंदबाज है। सचिन इस बच्ची की गेंदबाजी देख हैरान रह गए। उन्होंने इस लड़की के गेंदबाजी एक्शन की तुलना जहीर खान से कर डाली। देखा जाए तो सुशीला का एक्शन काफी हद तक जहीर से मिलता है। जहीर जम्प लेते हुए जिस तरह से अपने हाथ को रोकते थे और फिर गेंद डिलिवर करते थे, ये लड़की भी वही करती है। वीडियो में सुशीला को बिना जूतों के नंगे पैर गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- 'मुझे हार्ट अटैक आ जाता!', R Ashwin अपना फोन लॉग देखकर रह गए दंग; दो महान क्रिकेटरों का नाम देखकर नहीं कर पा रहे यकीन 

एक्स पर किया पोस्ट

सचिन ने इस लड़की का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "स्मूथ, एफर्टलेस, और देखने में मजा आता है। सुशीला मीना के एक्शन में आपकी झलक है जहीर खान।" जहीर भी अपने आप को इस वीडियो पर कमेंट करने से रोक नहीं पाए। उन्होंने सचिन के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा, "आप इस मामले में एकदम सही हैं। मैं आपसे असहमत नहीं हो सकता। उनका एक्शन काफी सरल और प्रभावी है। वह पहले से ही काफी उम्मीदें जगा चुकी हैं।"

सचिन को टैलेंट की समझ

क्रिकेट को समझने वाले सभी जानते हैं कि सचिन वो पारखी हैं जिसे टैलेंट की अच्छी-खासी समझ है। वह बहुत ही जल्दी प्रतिभा को पहचान जाते हैं। ये पहली बार नहीं है जब सचिन ने किसी लोकल टैलेंट का वीडियो पोस्ट किया है। इससे पहले वह जम्मू-कश्मीर के पैरा क्रिकेटर आमिर हुसैन की भी सेरआम सोशल मीडिया पर तारीफ कर चुके हैं। आमिर वो क्रिकेटर हैं जिनके हाथ नहीं हैं और वह अपने पैर से गेंदबाजी करते हैं। आमिर अपने गले और कंधे के बीच में बल्ला फंसा बैटिंग करते हैं। ये देख सचिन आमिर की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए।

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: सिडनी में सचिन तेंदुलकर की ऐतिहासिक पारी से प्रेरणा लें विराट कोहली, टेंशन हो जाएगी खत्‍म!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।