विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Virat Kohli World Cup Final: फाइनल में भी गरजा किंग कोहली का बल्ला, World Cup में किया बड़ा कमाल; दिग्गजों की लिस्ट में जुड़ा नाम

By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
Published: Sun, 19 Nov 2023 04:26 PM (IST)

रोहित शर्मा के पवेलियन लौटने के बाद क्रीज पर उतरे विराट कोहली शुरुआत से ही बेहतरीन लय में नजर आए। ...और पढ़ें

IND vs AUS Final: विराट कोहली ने वर्ल्ड कप 2023 में जड़ा 9वां अर्धशतक
IND vs AUS Final: विराट कोहली ने वर्ल्ड कप 2023 में जड़ा 9वां अर्धशतक

HighLights

  1. वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है
  2. विराट कोहली ने खिताबी मुकाबले में जड़ा जोरदार अर्धशतक
  3. दिग्गजों के खास क्लब में शामिल हुए किंग कोहली

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli Half Century Ind vs Aus Final: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भी विराट कोहली अपनी क्लास का जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। कोहली ने खिताबी मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट में 9वीं फिफ्टी जड़ दी है। इस अर्धशतक के साथ ही किंग कोहली ने खास मुकाम भी हासिल कर लिया है। विराट ने अपना नाम दिग्गजों की लिस्ट में शुमार कर लिया है।

कोहली का जोरदार अर्धशतक

रोहित शर्मा के पवेलियन लौटने के बाद क्रीज पर उतरे विराट कोहली शुरुआत से ही बेहतरीन लय में नजर आए। रोहित-श्रेयस के लगातार आउट होने के बाद कोहली ने केएल राहुल संग मिलकर मोर्चा संभाला। विराट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए वर्ल्ड कप 2023 में अपना 9वां और लगातार पांचवां अर्धशतक पूरा किया। विराट 63 गेंदों का सामना करने के बाद 54 रन रन बनाकर आउट हुए।

कोहली के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि

विराट कोहली वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल में फिफ्टी प्लस स्कोर करने वाले दिग्गज बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। कोहली यह कारनामा करने वाला दुनिया के महज 7वें और भारत की ओर से पहले बल्लेबाज हैं। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोका था।

यह भी पढ़ें- IND vs AUS Final: ऑस्ट्रेलिया के मास्टर प्लान का शिकार हुए Rohit Sharma, ट्रेविस हेड ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच; अहमदाबाद में पसरा सन्नाटा- VIDEO

लगातार पांचवां अर्धशतक

विराट कोहली के बल्ले से वनडे विश्व कप में यह लगातार पांचवां अर्धशतक निकला। कोहली एक विश्व कप में लगातार पांच फिफ्टी जमाने वाले दूसरे ही बल्लेबाज हैं। हालांकि, विराट ने यह कारनामा साल 2019 में खेले गए विश्व कप में भी करके दिखाया था। वहीं, स्मिथ ने यह कारनामा 2015 में करके दिखाया था।

गिल-अय्यर रहे फ्लॉप

टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुभमन गिल खिताबी मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज 4 रन बनाकर आउट हुए। स्टार्क ने गिल को जम्पा के हाथों कैच कराते हुए पवेलियन की राह दिखाई। वहीं, श्रेयस अय्यर भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज 4 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार बने।