दो अलग-अलग मैदान पर 2 भारतीय बल्लेबाजों ने मचाई तबाही, रिकॉर्ड्स बुक का भी चकरा गया सिर
प्रियांश और वैभव सूर्यवंशी ने अलग-अलग मैचों में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। प्रियांश ने टी20 में 181 रन बनाए, जबकि वैभव ने लिस्ट-ए में 52 गेंदों पर दोहरा शतक जड़कर कई विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त किए।

वैभव सूर्यवंशी-प्रियांश आर्या

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 24 नवंबर 2026 का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास रहा। टीम इंडिया के दो युवा बल्लेबाजों ने अलग-अलग मैदान पर ऐसी तबाही मचाई कि रिकॉर्ड्स बुक में हलचल मचा दी। दिल्ली के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हुए प्रियांश ने पहले 181 रनों की पारी खेली, जहां उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
प्रियांश के बाद वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में यूएई के खिलाफ खेलते हुए तबाही मचा दी। उन्होंने 52 गेंदों पर ही दोहरा शतक जड़ दिया और कई वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त किए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 28 छक्के ठोके। भारत ने उनकी पारी के दम पर सात विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
प्रियांश आर्या ने तोड़े कई रिकॉर्ड्स
प्रियांश ने तमिलनाडु के खिलाफ खेलते हुए 68 गेंदों पर 181 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और 19 छक्के निकले। आर्या ने इस दौरान कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त किए। वे टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने केएल राहुल को पीछे छोड़ा है। राहुल ने इसी साल आईपीएल में खेलते हुए 152 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा मेंस टी20 क्रिकेट में आर्या ने एक पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उन्होंने न्यूजीलैंड के फिन एलन की बराबरी की है, जिन्होंने मेजर लीग क्रिकेट में खेलते हुए 19 छक्के जड़े थे।
वैभव सूर्यवंशी ने मचाई तबाही
वैभव ने यूएई के खिलाफ 53 गेंदों पर 204 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और 28 छक्के निकले। सूर्यवंशी ने इस पारी के साथ कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने लिस्ट-ए में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके अलावा लिस्ट-ए में एक पारी में सबसे अधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
- वैभव सूर्यवंशी- 52 बॉल
- चाड बोव्स- 103 बॉल
- ट्रेविस हेड- 114 बॉल
- एन. जगदीसन- 114 बॉल
लिस्ट-ए में एक पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
- वैभव सूर्यवंशी - 28
- डार्सी शॉर्ट - 23
- बेवन जैकब्स - 21
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।