IND-A vs UAE Live Score: वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए युवराज सिंह, बोले - 'अभी बेहतर आना बाकी'
<p style="text-align: justify;"><strong>India A vs UAE Live Updates:</strong> इंडिया-ए और यूएई के बीच मुकाबला दोहा में खेला गया। मैच में वैभव सूर्यवंशी के दोहरे शतक के दम पर भारत ने सात विकेट से जीत हासिल की।</p>

इंडिया-ए वर्सेस यूएई लाइव
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India A vs UAE, Asia Cup Rising Stars 2026 Live Updates: भारत-ए और यूएई के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स में मुकाबला दोहा में खेल गया। मैच में यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया। उनके लिए हरप्रीत सिंह भाटिया ने शतक लगाया। टीम इंडिया के लिए अरशद खान ने कमाल की गेंदबाजी की और चार विकेट अपने नाम किए। 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने वैभव के 204 रनों की बदौलत सात विकेट से जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने लक्ष्य को 14.2 ओवरों में हासिल कर लिया।