Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Usman Khawaja बन गए रन मशीन! श्रीलंकाई सरजमीं पर बना डाला एक और बड़ा रिकॉर्ड; रोहित आज तक नहीं कर पाए ऐसा

    Updated: Thu, 30 Jan 2025 12:32 PM (IST)

    Usman Khawaja First Test Double Hundred in Sri Lanka श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। दूसरे दिन के खेल में 111वें ओवर की पहली गेंद पर सिंगल लेते ही उस्मान ख्वाजा ने 200 रन का आंकड़ा पूरा किया। उस्मान ने 290वें गेंद का सामना करते हुए दोहरा शतक बनाया। इस दौरान उनकी पारी में 16 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।

    Hero Image
    Usman Khawaja ने श्रीलंकाई सरजमीं में ठोका टेस्ट करियर में अपना पहला दोहरा शतक

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Usman Khawaja Maiden Double Hundred Test: ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार ओपनर उस्मान ख्वाजा ने श्रीलंका सरजमीं पर इतिहास रच दिया। श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में उस्मान ख्वाजा ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा। वह श्रीलंका में टेस्ट मैच में डबल सेंचुरी जड़ने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बन गए हैं। 38 साल के उस्मान ने यह उपलब्धि पहले टेस्ट के दूसरे दिन के खेल में गॉल में हासिल की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Usman Khawaja ने श्रीलंकाई सरजमीं में ठोका टेस्ट करियर में अपना पहला दोहरा शतक

    दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। दूसरे दिन के खेल में 111वें ओवर की पहली गेंद पर सिंगल लेते ही उस्मान ख्वाजा ने 200 रन का आंकड़ा पूरा किया। उस्मान ने 290वें गेंद का सामना करते हुए दोहरा शतक बनाया। इस दौरान उनकी पारी में 16 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।

    इस तरह उस्मान श्रीलंका में टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले विदेशी बल्लेबाजों के खास क्लब में शामिल हो गए। उन्होंने बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिन्होंने 2013 में श्रीलंका में टेस्ट में डबल सेंचुरी जड़ी थी। बता दें कि उस्मान से पहले श्रीलंका में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जस्टिन लांगर ने सबसे ज्यादा (166) रन बनाए थे।

    यह भी पढ़ें: SL vs AUS: 24 साल बाद हुआ ऐसा, सनथ जयसूर्या के बाद ट्रेविस हेड ने किया कमाल; कर ली इस रिकॉर्ड की बराबरी

    श्रीलंका में किसी विदेशी बल्लेबाज द्वारा उच्चतम टेस्ट स्कोर

    • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - गॉल में 333, 2010
    • स्टीफन फ्लेमिंग (न्यूजीलैंड) - 274* कोलंबो (पीएसएस), 2003 में
    • जो रूट (इंग्लैंड) – गॉल में 228, 2021
    • ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) - 221 कोलंबो (एसएससी), 2001 में
    • सऊद शकील (पाकिस्तान) - 208* गाले में, 2023
    • सचिन तेंदुलकर (भारत) - 203 कोलंबो (एसएससी), 2010 में
    • वीरेंद्र सहवाग (भारत) - 201* गॉल, 2008 में
    • अब्दुल्ला शफीक (पाकिस्तान) - 201 कोलंबो (एसएससी), 2023 में
    • मुश्फिकुर रहीम (बांग्लादेश) - गाले में 200, 2013
    • उस्मान ख्वाजा (ऑस्ट्रेलिया) - गॉल में 200*, 2025*

    SL Vs AUS: लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 475/3

    श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में कंगारू टीम ने दूसरे दिन लंच ब्रेक तक 3 विकेट के नुकसान पर 475 रन बना लिए हैं। क्रीज पर उस्मान ख्वाजा (204) और जोश इंग्लिश (44) रन बनाकर नाबाद हैं। श्रीलंकाई टीम की तरफ से प्रभात जयसूर्या को एक विकेट और जेफरी वेंडर्से को दो विकेट मिले हैं। 

    comedy show banner
    comedy show banner