Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Ashes: टीम इंडिया के '15 हजारी' का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, Steve Smith के कारण ऑस्ट्रेलिया बना चैंपियन

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Thu, 29 Jun 2023 06:59 PM (IST)

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। क्रिकेट के भगवान ने 34357 रन बनाए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से रिकी पोंटिंग ने सर्वाधिक 27438 रन बनाए हैं। वह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर हैं। स्टीव स्मिथ के 15 हजारी बनते ही ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम से आगे निकल गई है।

    Hero Image
    steve smith के चलते कंगारू टीम ने भारत को पीछे छोड़ा। फोटो- एपी

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (ENG vs AUS Ashes 2023) के बीच लॉर्ड्स में एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने लॉर्ड्स के मैदान पर इतिहास रच दिया। वह सबसे तेज 32 टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर में 15 हजार रन भी पूरे कर लिए। इसके चलते भारत का एक विश्व रिकॉर्ड भी टूट गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। क्रिकेट के भगवान ने 34,357 रन बनाए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से रिकी पोंटिंग ने सर्वाधिक 27,438 रन बनाए हैं। वह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर हैं। स्टीव स्मिथ के 15 हजारी बनते ही ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम से आगे निकल गई है।

    कंगारू टीम ने भारत को पछाड़ा

    दरअसल, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के 8-8 बल्लेबाजों ने 15000 रन बनाए थे। वहीं, स्टीव स्मिथ के 15 हजार पूरा करने पर वह 9वें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं। इससे कंगारू टीम ने भारतीय टीम को पीछे छोड़ दिया है। 84 रन बनाते ही स्टीव स्मिथ ने यह कमाल किया था।

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 हजार बनाने वाले दोनों टीमों के खिलाड़ी

    ऑस्ट्रेलिया- एलन बॉर्डर, स्टीव वॉ, रिकी पोंटिंग, माइकल क्लार्क, मार्क वॉ, एडम गिलक्रिस्ट,मैथ्यू हेडन, डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ

    भारत- सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, एमएस धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली

    ऑस्ट्रेलिया ने बनाया मजबूत स्कोर

    बता दें कि इंग्लैंड ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 416 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 117 रन की पारी खेली। वहीं, डेविड वॉर्नर ने 66 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 77 रन का योगदान दिया।