विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ashes:ऑस्ट्रेलिया को मिला दूसरा डॉन ब्रैडमैन! शतक लगाकर Steve Smith ने रिकॉर्ड्स बुक को हिलाकर रख डाला

By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
Published: Thu, 29 Jun 2023 06:03 PM (IST)Updated: Thu, 29 Jun 2023 06:14 PM (IST)

स्टीव स्मिथ ने 85 रन से आगे खेलते हुए 169 गेंद में अपना शतक पूरा कर किया। यह उनका अंतरराष्ट्रीय ...और पढ़ें

स्टीव स्मिथ ने जड़ा टेस्ट करियर का 32वां शतक।
स्टीव स्मिथ ने जड़ा टेस्ट करियर का 32वां शतक।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (England vs Australia) के बीच दूसरे एशेज टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने शतक जड़कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर स्टीव स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर का 32वां शतक जड़ा। स्मिथ ने सबसे तेज 32 शतक लगाना का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ के शतकों की बराबरी कर ली है।

स्टीव स्मिथ ने 85 रन से आगे खेलते हुए 169 गेंद में अपना शतक पूरा कर किया। यह उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 44वां शतक है। स्टीव स्मिथ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ आगे निकल गए हैं। रोहित शर्मा ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 43 शतक जड़े हैं। एक्टिव खिलाड़ियों की सूची में विराट कोहली 75 शतक जड़ पहले स्थान पर हैं। स्टीव स्मिथ ने टेस्ट करियर में अपने 9 हजार रन के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15000 रन पूरे कर लिए हैं।

सर डॉन ब्रैडमैन के नक्शे कदम पर

इसके अलावा स्टीव स्मिथ ने एशेज सीरीज में 12वां शतक जड़ा। 35 टेस्ट में इंग्लैंड खिलाफ उनके नाम 12 अर्धशतक भी हैं। वह ऐसा कमाल करने वाले सर डॉन ब्रैडमैन के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं। ब्रैडमैन ने एशेज सीरीज में 19 शतक लगाए हैं। वहीं, इंग्लैंड की धरती पर अंग्रेजों के खिलाफ 8वां शतक जड़ा। यहां भी वह सर डॉन ब्रैडमैन के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं। ब्रैडमैन ने 11 शतक जड़े हैं।

गावस्कर और सचिन को छोड़ा पीछे

स्टीव स्मिथ पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने सबसे तेज 32 शतक जड़े हैं। उन्होंने अपने 99वें मुकाबले में ही यह कमाल किया है। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने 100 टेस्ट मैच में 30 शतक जड़े थे। सचिन तेंदुलकर ने भी 100 टेस्ट मैच में 30 शतक जड़े थे।

इसके अलावा स्टीव स्मिथ वर्तमान समय में क्रिकेट के फैब-4 में शतकों के मामले में टॉप पर हैं। इंग्लैंड के रूट के नाम 30 जबकि विराट कोहली के नाम 28 शतक ही हैं। केन विलियमसन ने भी 28 शतक जड़े हैं। बता दें कि विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, जो रूट और केन विलियमसन को वर्तमान समय में क्रिकेट का फैब-4 माना जाता है।