विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND W vs AUS W: स्‍मृति मंधाना का एक और क्‍लासिक रिकॉर्ड, तूफानी पारी खेलकर सभी भारतीय महिलाओं को पीछे छोड़ा

Published: Sat, 20 Sep 2025 06:52 PM (IST)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्‍टार ओपनर स्‍मृति मंधाना ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में तूफानी पारी खेलकर इतिहास ...और पढ़ें

स्‍मृति मंधाना ने 23 गेंदों में अर्धशतक जमाया
स्‍मृति मंधाना ने 23 गेंदों में अर्धशतक जमाया

HighLights

  1. स्‍मृति मंधाना ने केवल 23 गेंदों में जमाया अर्धशतक
  2. मंधाना ने अपनी पारी के दौरान 9 चौके और दो छक्‍के लगाए
  3. मंधाना सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाली भारतीय बनीं

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्‍टार ओपनर स्‍मृति मंधाना ने शनिवार को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे व अंतिम वनडे में अर्धशतक जमाकर इतिहास रच दिया।

बाएं हाथ की महिला बैटर ने केवल 23 गेंदों में पचासा पूरा किया। स्‍मृति मंधाना वनडे में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाली भारतीय महिला बल्‍लेबाज बन गईं हैं।

29 साल की मंधाना ने एश्‍ले गार्डनर द्वारा किए पारी के सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर कवर्स की दिशा में चौका जमाकर अपने करियर का 33वां अर्धशतक पूरा किया।

मंधाना वनडे में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाली दुनिया की चौथी महिला बैटर बनीं। भारतीय ओपनर ने अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए 9 चौके और दो छक्‍के का सहारा लिया।

ऋचा को पीछे छोड़ा

बता दें कि स्‍मृति मंधाना ने 23 गेंदों में अर्धशतक जड़कर ऋचा घोष को पीछे छोड़ा। घोष ने 2022 में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 26 गेंदों में अर्धशतक जमाया था। वहीं, वेदा कृष्‍णमूर्ति ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 32 गेंदों में अर्धशतक जमाया और वो इस लिस्‍ट में तीसरे स्‍थान पर काबिज है।

सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाली भारतीय महिला बैटर

  • 23 गेंदें - स्‍मृति मंधाना बनाम ऑस्‍ट्रेलिया, 2025*
  • 26 गेंदें - ऋचा घोष बनाम न्‍यूजीलैंड, 2022
  • 32 गेंदें - वेदा कृष्‍णमूर्ति बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2018
  • 33 गेंदें - हरमनप्रीत कौर बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2021

शानदार फॉर्म में मंधाना

स्‍मृति मंधाना इस समय शानदार फॉर्म में चल रही हैं। उन्‍होंने मौजूदा सीरीज में रन का अंबार लगाया है। मंधाना ने पहले मैच में अर्धशतक जमाया और दूसरे वनडे में शतक जमाया। इस मुकाबले में भी मंधाना डटकर खेल रही हैं। मंधाना ने अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे में हरलीन देओल के साथ तेजतर्रार अर्धशतकीय साझेदारी भी की।

यह भी पढ़ें- Smriti Mandhana Fastest Century: स्मृति मंधाना का रिकॉर्डतोड़ कारनामा, ठोका दूसरा सबसे तेज शतक; कप्तान हरमनप्रीत का भी उड़ा कीर्तिमान

यह भी पढ़ें- भारतीय महिला टीम ने 'पिंक जर्सी' पहनकर जीता दुनिया का दिल, Video में किया अपने नेक इरादे का खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।