Smriti Mandhana ने वनडे क्रिकेट में कर डाला बड़ा कारनामा, मिताली राज के बाद भारत में बनीं सबसे बड़ी नाम
स्मति मंधाना ने आयरलैंड के खिलाफ 41 रन की पारी खेलकर अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। वह वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 4 हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। इसके अलावा वनडे में 4 हजार रन बनाने वाली कुल 15वीं खिलाड़ी बनीं और भारत की दूसरी महिला क्रिकेटर बनीं। मिताली राज ने वनडे में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाए हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। वह वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 4000 रन बनाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। मंधाना ने 10 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। वह अब वनडे में 4000 रन का आंकड़ा पार करने वाली दुनिया की 15वीं महिला बन गई हैं और मिताली राज के बाद ऐसा करने वाली केवल दूसरी भारतीय हैं।
मंधाना ने लक्ष्य का पीछा करते हुए नौवें ओवर में अर्लीन केली की गेंद पर सिंगल लेकर यह उपलब्धि हासिल की। नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की अगुआई करते हुए मंधाना ने 29 गेंद पर 41 रन की तेज पारी खेली। मंधाना ने डेब्यूटेंट प्रतीक रावल (89) के साथ 70 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। जिससे भारत को 239 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ठोस शुरुआत मिली।
𝗠𝗶𝗹𝗲𝘀𝘁𝗼𝗻𝗲 𝗨𝗻𝗹𝗼𝗰𝗸𝗲𝗱 🔓
— BCCI Women (@BCCIWomen) January 10, 2025
4⃣0⃣0⃣0⃣ ODI runs and going strong! 👍 👍
Congratulations, Smriti Mandhana 👏 👏
UPDATES ▶️ https://t.co/bcSIVpiPvQ#TeamIndia | #INDvIRE | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/kI32uFeRX0
तीसरी सबसे तेज खिलाड़ी
यह वनडे मंधाना का इस प्रारूप में 95वां मैच था, जिससे वह 4000 रन बनाने वाली सबसे तेज भारतीय महिला और कुल मिलाकर तीसरी सबसे तेज खिलाड़ी बन गईं। वह 100 से कम पारियों में यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला भी बनीं। मिताली राज 7,805 रनों के साथ महिला वनडे में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनी हुई हैं, जबकि मंधाना अब इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।
साल 2024 में किया है कमाल
स्मृति मंधाना का शानदार प्रदर्शन भारत के लिए अहम रहा है। वह 2024 में वनडे और टी20 दोनों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनीं और एक कैलेंडर वर्ष में सभी फॉर्मेट में किसी महिला क्रिकेटर द्वारा सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा। इसके अलावा, उन्होंने 2024 में भारत के एकमात्र टेस्ट मैच में शतक बनाया और साल के दौरान चार वनडे शतक दर्ज किए, जो इतिहास में किसी भी महिला खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा रहा है।
6 विकेट से जीता भारत
मैच की बात करें तो आयरलैंड की महिला टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए। कप्तान गैबी लुईस ने 92 रन और लिया पॉल ने 59 रन की पारी खेली। प्रिया मिश्रा ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। डेब्यूटेंट प्रतीका रावल ने 89 रन और हसब्नीस नाबाद 53 रन की पारी खेली। भारत ने 34.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर 241 रन बनाए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।