कामरान अकमल नहीं अब दुनिया Sahibzada Farhan को रखेगी याद, पाकिस्तान के लिए टी20 में रचा नया इतिहास
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने टी20 क्रिकेट में नाबाद 162 रन की पारी खेलकर इतिहास रच दिया। फरहान ने इस पारी की बदौलत 8 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। वह पाकिस्तान की तरफ से टी20 में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही टी20 इतिहास के पांचवें और संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बने हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साहिबजादा फरहान ने टी20 में पाकिस्तानी बल्लेबाज द्वारा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड कामरान अकमल के नाम था, जिन्होंने 2017 में रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में इस्लामाबाद के खिलाफ नेशनल टी20 कप मैच में लाहौर व्हाइट्स के लिए 71 गेंद पर 150 रन बनाए थे।
शुक्रवार, 21 मार्च को 29 वर्षीय फरहान ने क्वेटा रीजन के खिलाफ नेशनल टी20 कप मैच में पेशावर रीजन के लिए खेलते हुए अकमल का आठ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। सलामी बल्लेबाज फरहान ने 72 गेंद पर 14 चौकों और 11 छक्कों की मदद से नाबाद 162 रन बनाए।
1️⃣6️⃣2️⃣* off 7️⃣2️⃣ balls 🏏
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) March 21, 2025
1️⃣1️⃣ sixes & 1️⃣4️⃣ fours 🔥
Peshawar's @RealSahibzada smashes the joint third-highest individual score in T20 history against Quetta!#QUETTAvPSH | #NationalT20 pic.twitter.com/0mYNsAosa3
बने सयुंक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज
फरहान ने जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मसाकाद्जा और अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई के साथ टी20 के इतिहास में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी दर्ज किया। ओवरऑल रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम रहा, जिन्होंने आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए नाबाद 175 रन बनाए।
टी20 में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
- क्रिस गेल - 175* बनाम पुणे वॉरियर्स (2013)
- आरोन फिंच - 172 बनाम जिम्बाब्वे (2018)
- हैमिल्टन मसाकाद्जा - 162* ईगल्स के खिलाफ (2016)
- हजरतुल्लाह जजई - 162* बनाम आयरलैंड (2019)
- साहिबजादा फरहान - 162* बनाम क्वेटा (2025)
- डेवाल्ड ब्रेविस - 162 बनाम नाइट्स (2022)
- एडम लिथ - 161 बनाम नॉर्थैंट्स (2017)
- ब्रेंडन मैकुलम - 158* बनाम आरसीबी (2008)
साहिबजादा फरहान ने पेशावर को जीत दिलाई
फरहान की इस पारी की बदौलत पेशावर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट पर 239 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। पेशावर ने वकार अहमद का विकेट जल्दी गंवा दिया, जिसके बाद फरहान और माज सदाकत ने जिम्मेदारी संभाली और क्वेटा के गेंदबाजों को जमने नहीं दिया। सदाकत 38 गेंद पर 54 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए।
क्वेटा को 126 रन से हराया
इसके बाद, पेशावर ने क्वेटा को 19.3 ओवर में 113 रन पर आउट कर मैच 126 रन से जीत लिया। 27 वर्षीय दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर उस्मान तारिक ने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट के साथ विपक्षी बल्लेबाजी को झकझोर दिया, लेकिन फरहान को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।