Neelam Bhardwaj की सनसनीखेज पारी, 29 बाउंड्री जड़कर ठोका दोहरा शतक; रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया अपना नाम
क्रिकेट के मैदान पर आए दिन एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। ऐसा ही एक रिकॉर्ड उत्तराखंड की नीलम भारद्वाज ने बनाया है। नीलम भारद्वाज लिस्ट ए गेम में दोहरा शतक बनाने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय महिला बन गई हैं। उन्होंने 18 साल की उम्र में यह कारनामा किया है। उन्होंने नागालैंड के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर आए दिन एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। ऐसा ही एक रिकॉर्ड उत्तराखंड की नीलम भारद्वाज ने बनाया है। उन्होंने मंगलवार को अपनी पारी से भूचाल ला दिया।
नीलम भारद्वाज लिस्ट ए गेम में दोहरा शतक बनाने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय महिला बन गई हैं। उन्होंने 18 साल की उम्र में यह कारनामा किया है। नीलम ने नागालैंड के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। लिस्ट ए गेम में अपने इस प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
नीलम ने ठोकीं 29 बाउंड्री
उत्तराखंड के लिए अपनी मैराथन पारी के दौरान भारद्वाज ने दो छक्के और 27 चौके लगाए। उन्होंने केवल 137 गेंदों पर नाबाद 202* रन की पारी खेली। ऐसे में यूके ने अपने 50 ओवर में 371/2 का विशाल स्कोर बनाया। उनकी यह पारी अहमदाबाद में खेले गए सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी खेल में आई।
Double Delight ✌️
2⃣0⃣2⃣* runs
1⃣3⃣7⃣ balls
2⃣7⃣ fours
2⃣ sixes
Uttarakhand's Neelam Bhardwaj registered the second-highest individual score in Senior Women’s One Day Trophy against Nagaland at Ahmedabad 🔥
Watch 📽️ snippets of her innings 🔽#SWOneday | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/RhW6uOBHau
— BCCI Women (@BCCIWomen) December 10, 2024
मंधाना ने लगाया था दोहरा शतक
भारतीय महिला क्रिकेट शानदार दौर में है। श्वेता सहरावत ने 150 गेंदों पर 242 रन बनाकर भारतीय महिलाओं के लिए लिस्ट ए मैच में पहली बार दोहरा शतक बनाया था। वहीं स्मृति मंधाना ने 2013-14 में गुजरात अंडर 19 के खिलाफ महाराष्ट्र अंडर 19 टीम के लिए नाबाद 224* रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें: IND W vs AUS W 3rd ODI Live Streaming: लाज बचाने उतरेगी भारतीय टीम, जानें इस मुकाबले को कैसे देख पाएंगे
इसके अलावा इस लिस्ट में भारत की पूर्व महिला बल्लेबाज और कप्तान मिताली राज भी शामिल हैं। मिताली ने इंग्लैंड के खिलाफ 214 रन बनाए थे। उनका स्कोर टेस्ट इतिहास में किसी भारतीय महिला का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। राज ने ये उपलब्धि साल 2002 में हासिल की थी।
उत्तराखंड ने 259 रन से जीता मुकाबला
लिस्ट ए गेम की बात करें तो भारद्वाज की तूफानी पारी की बदौलत उत्तराखंड महिला टीम ने नागालैंड महिला टीम के खिलाफ 259 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। भारतीय टीम की कप्तानी विश्व कप फाइनलिस्ट एकता बिष्ट ने की। मुकाबले में बिष्ट ने 5 विकेट चटकाए। इस दौरान उनकी इकॉनमी 1.40 की रही।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।