Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nat Sciver Brunt ने तोड़ डाला ऐलिस पैरी का रिकॉर्ड, WPL में हासिल किया बड़ा मुकाम

    मुंबई इंडियंस को गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों अपने आखिरी लीग मैच में शिकस्‍त झेलनी पड़ी। इस कारण मुंबई इंडियंस की टीम फाइनल में सीधी एंट्री करने से चूक गई। हालांकि मुंबई इंडियंस की स्‍टार ऑलराउंडर नाट सिवर ब्रंट ने बल्‍ले से कमाल का प्रदर्शन किया और एक खास उपलब्धि अपने नाम जोड़ी। ब्रंट ने इस दौरान ऐलिस पैरी का रिकॉर्ड चकनाचूर किया।

    By Abhishek Nigam Edited By: Abhishek Nigam Updated: Wed, 12 Mar 2025 04:00 PM (IST)
    Hero Image
    नाट सिवर ब्रंट ने ऐलिस पैरी का रिकॉर्ड तोड़ा

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। मुंबई इंडियंस की स्‍टार ऑलराउंडर नाट सिवर ब्रंट का मौजूदा डब्‍ल्‍यूपीएल में शानदार प्रदर्शन जारी है। ब्रंट ने मंगलवार को सीजन का चौथा अर्धशतक जमाया, लेकिन अपनी टीम को आखिरी लीग मैच में आरसीबी के खिलाफ जीत नहीं दिला सकीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई के ब्रेबोर्न स्‍टेडियम पर ब्रंट ने बल्‍ले से तबाही मचाते हुए 35 गेंदों में 69 रन की पारी खेली और एक गजब की उपलब्धि अपने नाम दर्ज की। नाट सिवर डब्‍ल्‍यूपीएल इतिहास की पहली महिला बैटर बनी, जिन्‍होंने एक सीजन में 400 या ज्‍यादा रन बनाए।

    सिवर ने ऐलिस पैरी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम पहले एक सीजन में सबसे ज्‍यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज था। पैरी ने मौजूदा एडिशन में 372 रन बनाए। सिवर ब्रंट के मौजूदा सीजन में 8 मैचों में 416 रन हो चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: Delhi Capitals ने तीसरी बार सीधे फाइनल में मारी एंट्री, RCB ने मुंबई का किया खेल खराब; अब एलिमिनेटर ही आखिरी चांस

    डब्‍ल्‍यूपीएल के एक सीजन में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाली महिला बैटर्स

    • नाट सिवर ब्रंट (एमआई) - 8 मैचों में 416* रन (2025)
    • ऐलिस पैरी (आरसीबी) - 8 मैचों में 372 रन (2025)
    • ऐलिस पैरी (आरसीबी) - 9 मैचों में 347 रन (2024)
    • मेग लेनिंग (डीसी) - 9 मैचों में 347 रन, 2023
    • नाट सिवर ब्रंट (एमआई) - 10 मैचों में 332 रन, 2023

    फाइनल में सीधी एंट्री से चूकी मुंबई इंडियंस

    बता दें कि मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को महिला प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में सीधी एंट्री पाने का मौका गंवा दिया। आरसीबी के खिलाफ मुंबई इंडियंस को 11 रन की शिकस्‍त झेलनी पड़ी।

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्‍लेबाजी करके निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 199 रन बनाए। कप्‍तान स्‍मृति मंधाना (53), ऐलिस पैरी (49*) और जॉर्जिया वेयरहम (31*) ने उम्‍दा पारियां खेली। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 188 रन बना सकी। नाट सिवर ब्रंट ने 35 गेंदों में 9 चौके और दो छक्‍के की मदद से 69 रन बनाए।

    मुंबई इंडियंस को गुरुवार को एलिमिनेटर मैच में गुजरात जायंट्स का सामना करना है। वहीं, दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम लगातार तीसरे साल शीर्ष स्‍थान पर रही और फाइनल में सीधे एंट्री की।

    यह भी पढ़ें: WPL 2025: RCB ने मुंबई की आशाओं पर फेरा पानी, अंतिम ग्रुप मैच में MI को 11 रन से हराया