Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    WPL 2025: RCB ने मुंबई की आशाओं पर फेरा पानी, अंतिम ग्रुप मैच में MI को 11 रन से हराया

    Updated: Tue, 11 Mar 2025 11:58 PM (IST)

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मंगलवार को महिला प्रीमियर लीग (WPL) मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 11 रन से हराकर उसके सीधे फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को तोड़ दिया। मुंबई की इस हार के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स को सीधे 15 मार्च को होने वाले फाइनल में जगह मिली जबकि अब मुंबई को गुजरात जायंट्स के साथ 13 मार्च को एलिमिनेटर खेलना होगा।

    Hero Image
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता मुकाबला। इमेज- WPL

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। प्लेआफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मंगलवार को महिला प्रीमियर लीग (WPL) मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 11 रन से हराकर उसके सीधे फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को तोड़ दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई की इस हार के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स को सीधे 15 मार्च को होने वाले फाइनल में जगह मिली, जबकि अब मुंबई इंडियंस को गुजरात जायंट्स के साथ 13 मार्च को एलिमिनेटर खेलना होगा। एलिमिनेटर मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में और फाइलन मुकाबला भी ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

    दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीसरे साल अंक तालिका में टॉप पर

    अगर मुंबई यह मैच जीत लेती तो उसके 12 अंक हो जाते और वह सीधे फाइनल में प्रवेश कर जाती। दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीसरे साल अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में पहुंची है। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान स्मृति मंधाना की 37 गेंद में 53 रनों की पारी की मदद से तीन विकेट पर 199 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। मंधाना के अलावा एलिसा पैरी (49), रिचा घोष (36) और जार्जिया वैरहेम (31) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं।

    188 रन ही बना सकी मुंबई इंडियंस टीम

    इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम नौ विकेट पर 188 रन ही बना पाई। उसके लिए नैट स्किवर ब्रंट ने सर्वाधिक 69 रन की पारी खेली। संजीव संजना (23) ने अंतिम ओवर में अच्छे शॉ लगाते हुए टीम को लक्ष्य के नजदीक पहुंचाया, लेकिन जीत नहीं दिला पाईं। आरसीबी के लिए स्नेह राणा ने तीन विकेट लिए। मुंबई और दिल्ली दोनों के ही आठ मैचों में पांच जीत के साथ 10 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के आधार पर दिल्ली को फाइनल का टिकट मिला। वहीं गत चैंपियन आरसीबी और यूपी वॉरियर्स तीन जीत के साथ पहले ही प्लेआफ की दौड़ से बाहर हो चुके थे।

    ये भी पढ़ें: WPL 2025: मेग लेनिंग की रिकॉर्ड पारी पर भारी हरलीन देओल की बल्लेबाजी, गुजरात ने दिल्ली को 5 विकेट से दी पटखनी

    प्‍वाइंट्स टेबल

    • दिल्‍ली कैपिटल्‍स महिला: 8 मैच, 5 जीते
    • मुंबई इंडियंस महिला: 8 मैच, 5 जीते
    • गुजरात जायंट्स महिला: 8 मैच, 4 जीते
    • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला: 8 मैच, 3 जीते
    • यूपी वॉरियर्स महिला: 8 मैच, 3 जीते

    ये भी पढ़ें: WPL 2025: मुंबई इंडियंस ने भारती फुलमाही के तूफानी कहर को टाला, गुजरात जायंट्स पर बनाई 6-0 की बढ़त