Virat Kohli 550वें मुकाबले में करेंगे बहुत बड़े काम, गोल्डन बैट जीतने के साथ ही लगाएंगे रिकॉर्ड्स की झड़ी
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार 9 मार्च को खेला जाएगा। निर्णायक मैच में भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा। भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमा सकती है। भारतीय टीम ने 2002 में श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से और 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी नें चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा। ऐसे में भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाना चाहेगी।
भारतीय टीम ने 2002 में श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से खिताब जीता था। इसके बाद 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने ट्रॉफी उठाई थी। अब भारत रविवार को खिताब पर कब्जा जमा सकता है। इस अहम मैच में भारतीय स्टार विराट कोहली के पास गोल्डन बैट जीतने के साथ ही कई रिकॉर्ड बनाने का मौका भी है। इतना ही नहीं यह विराट कोहली के इंटरनेशनल करियर का 550वां मैच होगा।
निशाने पर संगाकारा का रिकॉर्ड
विराट कोहली वनडे में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। कोहली ने अब तक खेले 301 मैच की 289 पारियों में 58.11 की औसत और 93.35 की स्ट्राइक रेट से 14180 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे पर कुमार संगाकारा हैं। संगाकारा ने 404 वनडे की 380 पारियों में 14234 रन बनाए हैं। मुकाबले में 55 रन बनाते ही विराट कोहली संगाकारा को पीछे छोड़ देंगे।
वनडे में सबसे ज्यादा रन
- सचिन तेंदुलकर: 18426 रन
- कुमार संगाकारा: 14234 रन
- विराट कोहली: 14180 रन
- रिकी पोटिंग: 13704 रन
- सनथ जयसूर्या: 13430 रन
गेल को पछाड़ने का मौका
विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन सकते हैं। इसके लिए कोहली को 46 रनों की दरकार है। कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक 746 रन बनाए हैं। वहीं क्रिस गेल ने 791 रन बनाए थे। इससे पहले विराट कोहली ने शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ा था। वह चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बने थे।
चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन
- क्रिस गेल: 791 रन
- विराट कोहली: 746 रन
- सनथ जयसूर्या: 742 रन
- शिखर धवन: 701 रन
- कुमार संगाकारा: 683 रन
- सौरव गांगुली: 665 रन
- जैक कैलिस: 653 रन
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे में सबसे ज्यादा रन
- सचिन तेंदुलकर: 1750 रन
- विराट कोहली: 1656 रन
- रॉस टेलर: 1385 रन
- केन विलियमसन: 1228 रन
- नाथन एस्टल: 1207 रन
ICC ODI इवेंट में सर्वाधिक फाइनल खेलने वाले खिलाड़ी
- रिकी पोंटिंग: 6
- युवराज सिंह: 6
- जहीर खान: 5
- सचिन तेंदुलकर: 5
- मुथैया मुरलीधरन: 5
- ग्लेन मैक्ग्राथ: 5
- विराट कोहली: 4
गोल्डन बैट जीतने का मौका
चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को गोल्डन बैट दिया जाता है। ऐसे में विराट कोहली के पास इसे जीतने का मौका है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में विराट कोहली ने अब तक 217 रन बनाए हैं। फाइनल में न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र और उनके बीच जंग देखने को मिलेगी।
गोल्डन बैट जीतने का मौका
- बेन डकेट: 227 रन
- रचिन रवींद्र: 226 रन
- जो रूट: 225 रन
- विराट कोहली: 217 रन
- इब्राहिम जादरान: 216 रन
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: 5 भारतीय जो फाइनल में करेंगे न्यूजीलैंड का काम तमाम, 8 महीने के भीतर दूसरी ट्रॉफी आ रही घर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।