Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Ind vs NZ: दूसरे T-20 में रोहित शर्मा ने तोड़े दो-दो World Record, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

    By Pradeep SehgalEdited By:
    Updated: Fri, 08 Feb 2019 04:57 PM (IST)

    Ind vs NZ: भारत और न्यूज़ीलैंड के दूसरे टी-20 मैच में रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगी दी। इस मैच में उन्होंने एक अनोखा शतक जमाया। ...और पढ़ें

    Ind vs NZ: दूसरे T-20 में रोहित शर्मा ने तोड़े दो-दो World Record, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

    नई दिल्ली, [जागरण स्पेशल]। भारत और न्यूज़ीलैंड के दूसरे टी-20 मैच में रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगी दी। रोहित ने इस मैच में एक नहीं, दो नहीं, तीन-तीन रिकॉर्ड बनाए। इस मैच में उन्होंने एक अनोखा शतक भी जमाया। रोहित शर्मा ने इस मैच में अपना दूसरा छक्का लगाते ही अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में अपने सौ छक्के पूरे कर लिए। इस मैच में रोहित सबसे ज़्यादा टी-20 अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। इस मैच में न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 08 विकेट खोकर 158 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में अपने सौ छक्के पूरे करने की उपलब्धि हासिल की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोहित ने बनाए सबसे ज्यादा टी-20 रन

    रोहित ने भारतीय पारी के चौथे ओवर में छक्का लगाकर अपना सौवां अंतरराष्ट्रीय टी-20 छक्का लगाया। इस मैच में अपना तीसरा छक्का लगाते ही वो अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। रोहित ने दूसरे टी-20 मैच में 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि अर्धशतक पूरा करने के बाद वो 29 गेंदों पर 50 रन के स्कोर पर आउट हो गए। रोहित ने सोढ़ी की गेंद पर बड़ा शॉट खेला लेकिन गेंद गई सीधे टिम साउथी के हाथो में और भारत को लगा पहला झटका।

    अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैचों में सर्वाधिक रन

    2288 रन- रोहित शर्मा

    2272 रन- मार्टिन गुप्टिल

    2263 रन- शोएब मलिक

    2167 रन- विराट कोहली

    2140 रन- बी मैकुलम

    रोहित ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड

    इस मैच में अर्धशतक जमाते ही रोहित शर्मा ने विराट कोहली के एक खास रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रोहित अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज़्यादा अर्धशतक जमाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मैच से पहले रोहित और विराट दोनों के ही नाम 19-19 अर्धशतक थे, लेकिन ऑकलैंड में रोहित ने अर्धशतक जमाकर कोहली को पीछो छोड़ दिया।

    सबसे ज़्यादा टी-20 अर्धशतक

    20 अर्धशतक- रोहित शर्मा

    19 अर्धशतक- विराट  कोहली

    16 अर्धशतक- मार्टिन गुप्टिल

    15 अर्धशतक- क्रिस गेल / मैकुलम

    14  अर्धशतक- तिलकरत्ने दिलशान

    बस एक सिक्स और...

    भले ही रोहित शर्मा अंतरराषट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हों, लेकिन वो सबसे ज़्यादा अंतरराषट्रीय टी-20 छक्के लगाने में क्रिस गेल और मार्टिन गुप्टिल से पीछे रह गए। रोहित इन दोनों की बराबरी करने से मात्र एक सिक्स दूर हैं।

    अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैचों में सर्वाधिक छक्के

    103 छक्के- क्रिस गेल / मार्टिन गुप्टिल

    102 छक्के- रोहित शर्मा

    91 छक्के-  बी मैकुलम

    87 छक्के- कॉलिन मुनरो

    83 छक्के- शेन वॉटसन 

    क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

    अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें