World Cup 2019: ये है विश्व कप का पूरा शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
वर्ल्ड कप 2019 का आयोजन इंग्लैंड और वेल्स की संयुक्त मेजबानी में 30 मई से 14 जुलाई तक होगा।
नई दिल्ली, जेएनएन। आइसीसी के 12वें क्रिकेट वर्ल्ड कप का आगाज 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में होने जा रहा है। सभी 10 टीमों ने खिताब पर दावेदारी जमाने के लिए कमर कस ली है। 46 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 48 मैच होंगे। इस बार राउंड रॉबिन फॉर्मेट में हर टीम एक-दूसरे से एक-एक मैच खेलेगी। जिसके बाद टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी और आखिर में दो टीमें विश्व कप फाइनल का मुकाबला खेलेंगी।
वर्ल्ड कप 2019 का आयोजन इंग्लैंड और वेल्स की संयुक्त मेजबानी में 30 मई से 14 जुलाई तक होगा। 46 दिन तक चलने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ में 10 टीमें भाग लेंगी और 11 मैदान इसकी मेजबानी का गवाह बनेंगे। उद्घाटन मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 मई को ओवल मैदान पर खेला जाना है।
World Cup 2019: इंग्लैंड रवाना होने से पहले बोले Virat Kohli- परिस्थिति नहीं, प्रेशर रखता है मायने
वहीं, मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया एक जून को ब्रिस्टल में विश्व कप क्वालीफायर चैंपियन अफगानिस्तान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। दो बार का चैंपियन भारत पांच जून को साउथेंप्टन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा। इसके अलावा चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ भारत का महामुकाबला 16 जून को मैनचेस्टर में खेला जाना है।
टूर्नामेंट सिंगल लीग फॉरमेट में खेला जाएगा और लीग के 45 मैच होने के बाद टॉप चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 9 जुलाई को मैनचेस्टर और 11 जुलाई को बर्मिंघम में खेले जाएंगे। फाइनल 14 जुलाई को लॉर्डस में होगा। इस तरह से विश्व कप में कुल 48 मैच खेले जाएंगे। इनमें से आठ मैच डे-नाइट होंगे। दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए रिजर्व दिन रखे गए हैं। सबसे ज्यादा छह मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले जाएंगे, जिसमें पहला सेमीफाइनल भी शामिल है।
कब-कब होंगे टीम इंडिया के मुकाबले
ICC World Cup 2019 का पूरा शेड्यूल
तारीख | भारतीय समयानुसार | मैच | स्थान |
30 मई 2019 | दोपहर 3 बजे | इंग्लैंड Vs साउथ अफ्रीका | द ओवल |
31 मई 2019 | दोपहर 3 बजे | पाकिस्तान Vs वेस्ट इंडीज | नॉटिंघम |
1 जून 2019 | दोपहर 3 बजे | न्यूजीलैंड Vs श्रीलंका | कार्डिफ |
1 जून 2019 | शाम 6 बजे | अफगानिस्तान Vs ऑस्ट्रेलिया | ब्रिस्टल |
2 जून 2019 | दोपहर 3 बजे | साउथ अफ्रीका Vs बांग्लादेश | द ओवल |
3 जून 2019 | दोपहर 3 बजे | इंग्लैंड Vs पाकिस्तान | नॉटिंघम |
4 जून 2019 | दोपहर 3 बजे | अफगानिस्तान Vs श्रीलंका | कार्डिफ |
5 जून 2019 | दोपहर 3 बजे | भारत Vs साउथ अफ्रीका | साउथैंपटन |
5 जून 2019 | शाम 6 बजे | बांग्लादेश Vs न्यूजीलैंड | द ओवल |
6 जून 2019 | दोपहर 3 बजे | ऑस्ट्रेलिया Vs वेस्ट इंडीज | नॉटिंघम |
7 जून 2019 | दोपहर 3 बजे | पाकिस्तान Vs श्रीलंका | ब्रिस्टल |
8 जून 2019 | दोपहर 3 बजे | इंग्लैंड Vs बांग्लादेश | कार्डिफ |
8 जून 2019 | शाम 6 बजे | अफगानिस्तान Vs न्यूजीलैंड | टॉन्टन |
9 जून 2019 | दोपहर 3 बजे | भारत Vs ऑस्ट्रेलिया | द ओवल |
10 जून 2019 | दोपहर 3 बजे | साउथ अफ्रीका Vs वेस्ट इंडीज | साउथैंपटन |
11 जून 2019 | दोपहर 3 बजे | बांग्लादेश Vs श्रीलंका | ब्रिस्टल |
12 जून 2019 | दोपहर 3 बजे | ऑस्ट्रेलिया Vs पाकिस्तान | टॉन्टन |
13 जून 2019 | दोपहर 3 बजे | भारत Vs न्यूजीलैंड | नॉटिंघम |
14 जून 2019 | दोपहर 3 बजे | इंग्लैंड Vs वेस्टइंडीज | साउथैंपटन |
15 जून 2019 | दोपहर 3 बजे | श्रीलंका Vs ऑस्ट्रेलिया | द ओवल |
15 जून 2019 | शाम 6 बजे | साउथ अफ्रीका Vs अफगानिस्तान | कार्डिफ |
16 जून 2019 | दोपहर 3 बजे | भारत Vs पाकिस्तान | मैनचेस्टर |
17 जून 2019 | दोपहर 3 बजे | वेस्ट इंडीज Vs बांग्लादेश | टॉन्टन |
18 जून 2019 | दोपहर 3 बजे | इंग्लैंड Vs अफगानिस्तान | मैनचेस्टर |
19 जून 2019 | दोपहर 3 बजे | न्यूजीलैंड Vs साउथ अफ्रीका | बर्मिंघम |
20 जून 2019 | दोपहर 3 बजे | ऑस्ट्रेलिया Vs बांग्लादेश | नॉटिंघम |
21 जून 2019 | दोपहर 3 बजे | इंग्लैंड Vs श्रीलंका | लीड्स |
22 जून 2019 | दोपहर 3 बजे | भारत Vs अफगानिस्तान | साउथैंपटन |
22 जून 2019 | शाम 6 बजे | वेस्ट इंडीज Vs न्यूजीलैंड | मैनचेस्टर |
23 जून 2019 | दोपहर 3 बजे | पाकिस्तान Vs साउथ अफ्रीका | लॉर्ड्स |
24 जून 2019 | दोपहर 3 बजे | बांग्लादेश Vs अफगानिस्तान | साउथैंपटन |
25 जून 2019 | दोपहर 3 बजे | इंग्लैंड Vs ऑस्ट्रेलिया | लॉर्ड्स |
26 जून 2019 | दोपहर 3 बजे | पाकिस्तान Vs न्यूजीलैंड | बर्मिंघम |
27 जून 2019 | दोपहर 3 बजे | भारत Vs वेस्ट इंडीज | मैनचेस्टर |
28 जून 2019 | दोपहर 3 बजे | साउथ अफ्रीका Vs श्रीलंका | डर्हम |
29 जून 2019 | दोपहर 3 बजे | पाकिस्तान Vs अफगानिस्तान | लीड्स |
29 जून 2019 | शाम 6 बजे | न्यूजीलैंड Vs ऑस्ट्रेलिया | लॉर्ड्स |
30 जून 2019 | दोपहर 3 बजे | भारत Vs इंग्लैंड | बर्मिंघम |
01 जुलाई 2019 | दोपहर 3 बजे | श्रीलंका Vs वेस्टइंडीज | डर्हम |
02 जुलाई 2019 | दोपहर 3 बजे | भारत Vs बांग्लादेश | बर्मिंघम |
03 जुलाई 2019 | दोपहर 3 बजे | इंग्लैंड Vs न्यूजीलैंड | डर्हम |
04 जुलाई 2019 | दोपहर 3 बजे | अफगानिस्तान Vs वेस्ट इंडीज | लीड्स |
05 जुलाई 2019 | दोपहर 3 बजे | पाकिस्तान Vs बांग्लादेश | लॉर्ड्स |
06 जुलाई 2019 | दोपहर 3 बजे | भारत Vs श्रीलंका | लीड्स |
06 जुलाई 2019 | शाम 6 बजे | साउथ अफ्रीका Vs ऑस्ट्रेलिया | मैनचेस्टर |
09 जुलाई 2019 | दोपहर 3 बजे | सेमीफाइनल-1: 1st Vs 4th | मैनचेस्टर |
10 जुलाई 2019 | Reserve Day | | |
11 जुलाई 2019 | दोपहर 3 बजे | सेमीफाइनल-2: 2nd Vs 3rd | बर्मिंघम |
12 जुलाई 2019 | Reserve Day | | |
14 जुलाई 2019 | दोपहर 3 बजे | फाइनल | लॉर्ड्स |
15 जुलाई 2019 | Reserve Day | | |
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।