WTC Final 2025: लॉर्ड्स में देखने को मिली गजब की जुगलबंदी, 116 साल बाद बन गया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल के चौथे दिन की शुरुआत साउथ अफ्रीका के लिए खराब रही। प्रोटियाज टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा को ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने अपने जाल में फंसाया। साउथ अफ्रीकी कप्तान ने 49.25 की स्ट्राइक रेट से 134 गेंदों पर 66 रन की अहम पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके निकले।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 (WTC Final 2025) के फाइनल के चौथे दिन की शुरुआत में ही साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा। जीत के लिए 69 रन बनाने के इरादे से उतरी प्रोटियाज टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा को ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने पवेलियन भेज दिया। एलेक्स कैरी ने बावुमा का कैच लपका। बावुमा ने 49.25 की स्ट्राइक रेट से 134 गेंदों पर 66 रन की अहम पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके निकले।
मुकाबले की पहली पारी में बावुमा ने 4 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 36 रन बनाए थे। इसके लिए उन्होंने 84 गेंदों का सामना किया था। तब पैट कमिंस ने बावुमा को मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच आउट कराया था। ऐसे में कप्तान पैट कमिंस ने दोनों ही पारी में कप्तान टेम्बा बावुमा को अपने जाल में फंसाया। इसके साथ ही एक खास रिकॉर्ड भी बन गया है। 116 साल बाद कंगारू कप्तान ने लॉर्ड्स टेस्ट में विपक्षी टीम के कप्तान को दोनों पारियों में आउट किया है।
लॉर्ड्स टेस्ट में कैप्टन को दो बार आउट करने वाला कैप्टन
- मोंटी नोबल (ऑस्ट्रेलिया): आर्ची मैकलारेन (इंग्लैंड)- 1909
- आर्थर गिलिगन (इंग्लैंड): हर्बी टेलर (एसए)- 1924
- वाल्टर रॉबिन्स (इंग्लैंड): कर्ली पेज (न्यूज़ीलैंड)- 1937
- एंड्रयू फ्लिंटॉफ (इंग्लैंड): महेला जयवर्धने (श्रीलंका)- 2006
- पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया): टेम्बा बावुमा (दक्षिण अफ्रीका)- 2025
ये भी पढ़ें: WTC Final 2025: अभी तय नहीं साउथ अफ्रीका की जीत, T20 WC 2024 समेत कई मौकों पर चोक कर चुकी है टीम
टेम्बा बावुमा और एडेन मार्करम के बीच तीसरे विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी हुई। इसके साथ ही दोनों ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बावुम और मार्करम लॉर्ड्स में सर्वाधिक चौथी पारी की साझेदारी करने वाली मेहमान जोड़ियां में शामिल हो गए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर वेस्टइंडीज के लैरी गोम्स और गॉर्डन ग्रीनिज हैं। दोनों के बीच 1984 में नाबाद 287 रन की पार्टनरशिप हुई थी।
लॉर्ड्स में सर्वाधिक चौथी पारी की साझेदारी करने वाली मेहमान जोड़ियां
- 287* - लैरी गोम्स, गॉर्डन ग्रीनिज (वेस्टइंडीज), 1984
- 185 - माइकल जे क्लार्क, ब्रैड हैडिन (ऑस्ट्रेलिया), 2009
- 147 - टेम्बा बावुमा, एडेन मार्करम (दक्षिण अफ्रीका), 2025
- 126 - अजीत अगरकर, वीवीएस लक्ष्मण (इंडिया), 2002
- 119 - इयान चैपल, रिक मैककोस्कर (ऑस्ट्रेलिया), 1975
ये भी पढ़ें: WTC Final 2025: दर्द से कराह रहे थे Temba Bavuma पर रुके नहीं, फाइनल में खेली यादगार पारी; बनाया खास रिकॉर्ड
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।