Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MS Dhoni को आइने में अपना चेहरा देखना चाहिए, युवराज सिंह के पिता ने एक बार फिर उगला जहर; युवी के लिए भारत रत्‍न की मांग की

    Updated: Sun, 01 Sep 2024 11:32 PM (IST)

    yuvraj singh yogiraj singh युवराज सिंह के पिता और पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ जहर उगला है। योगीराज अक्‍सर धोनी पर निशाना साधते रहते हैं। उन्‍होंने धोनी पर युवराज का करियर बर्बाद करने का आरोप भी लगाया। उन्‍होंने कहा मैं एमएस धोनी को माफ नहीं करूंगा। उन्हें अपना चेहरा आईने में देखना चाहिए।

    Hero Image
    धोनी की कप्‍तानी में खेले युवराज सिंह। इमेज- सोशल मीडिया

     स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। युवराज सिंह के पिता और पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ जहर उगला है। योगीराज अक्‍सर धोनी पर निशाना साधते रहते हैं। उन्‍होंने धोनी पर युवराज का करियर बर्बाद करने का आरोप भी लगाया। धोनी की कप्‍तानी में युवराज सिंह ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2007 और वनडे विश्‍व कप 2011 खेला था। दोनों ही टूर्नामेंट में युवराज का प्रदर्शन शानदार रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मैं धोनी को माफ नहीं करूंगा

    जी स्विच यूट्यूब चैनल से बातचीत में योगीराज सिंह ने कहा, "मैं एमएस धोनी को माफ नहीं करूंगा। उन्हें अपना चेहरा आईने में देखना चाहिए। वह एक बहुत बड़े क्रिकेटर हैं, लेकिन उन्होंने मेरे बेटे के खिलाफ जो किया है, वह सब अब सामने आ रहा है। इसे जीवन में कभी माफ नहीं किया जा सकता है। मैंने जीवन में कभी दो चीजें नहीं कीं - पहला, मैंने कभी किसी को माफ नहीं किया जिसने मेरे साथ गलत किया और दूसरा, मैंने अपने जीवन में कभी भी उन्हें गले नहीं लगाया, चाहे वह मेरे परिवार के सदस्य हों या मेरे बच्चे हों।"

    ये भी पढ़ें: Yuvraj Singh Biopic: स्‍ट्रगल से लेकर लव स्‍टोरी तक, युवराज सिंह की बायोपिक में नजर आएंगे उनके जीवन के 5 पहलू!

    युवराज अभी और खेल सकते थे

    योगराज सिंह ने कहा कि युवराज आसानी से 4-5 साल और खेल सकते थे। उन्होंने युवराज के जल्दी संन्यास के लिए धोनी को जिम्मेदार ठहराया। योगराज सिंह ने कहा, "धोनी ने मेरे बेटे की जिंदगी बर्बाद कर दी। वह चार से पांच साल और खेल सकता था। मैं हर किसी को युवराज जैसे बेटे को जन्म देने की चुनौती देता हूं। यहां तक ​​कि गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग भी पहले कह चुके हैं कि कोई दूसरा युवराज सिंह नहीं होगा। कैंसर के साथ खेलने और देश के लिए विश्व कप जीतने के लिए भारत को उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए।"

    ये भी पढ़ें: Gautam Gambhir ने चुनी इंडिया की ऑल टाइम वनडे 11, इस कप्‍तान को नहीं दी जगह