विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत T20 world cup 2022 में बतौर फेवरेट क्यों नहीं उतरेगा, दिग्गज पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने बताया कारण

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Mon, 12 Sep 2022 04:11 PM (IST)

टीम इंडिया में जिस तरह के खिलाड़ी हैं ऐसे में ये टीम जब किसी टूर्नामेंट में खेलने जाती है तो ...और पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (एपी फोटो)
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (एपी फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम इस साल रोहित शर्मा की कप्तानी में आस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में उतरेगी। भारत इस टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को करेगा और दोनों देशों के बीच ये मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। दोनों टीमों ने हाल ही में एशिया कप 2022 में दो मैच खेले थे जिसमें दोनों को ही एक-एक मैच में जीत मिली थी।

भारत और पाकिस्तान की टीम टी20 प्रारूप में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं ऐसे में एमसीजी में दोनों के बीच एक अच्छे मुकाबले की उम्मीद है। टीम इंडिया में जिस तरह के खिलाड़ी हैं ऐसे में ये टीम जब किसी टूर्नामेंट में खेलने जाती है तो टाइटल जीतने की फेवरेट रहती है, लेकिन एशिया कप 2022 में भारतीय टीम का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा था और टीम फाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी। इसके बाद टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज आरपी सिंह का मानना है कि भारत इस बार खिताब जीतने के लिए फेवरेट टीम नहीं रहेगी। 

आरपी सिंह साल 2007 में उस भारतीय टीम का हिस्सा थे जिस टीम ने एम एस धौनी की कप्तानी में पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था। उनके मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम के प्रयोग करना अभी रोक देना चाहिए और उन्हें एक सेटल जीत के साथ आस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाले क्रिकेट सीरीज में खेलना चाहिए। आरपी सिंह ने एक टीवी चैनल पर बात करते हुए कहा कि एशिया कप में खराब प्रदर्शन के बाद बारत टी20 वर्ल्ड कप में बतौर फेवरेट के रूप में नहीं जाएगा। 

उन्होंने आगे कहा कि अगर आप सच में ट्राफी जीतना चाहते हैं तो आपको टीम में कम से कम बदलाव करने की जरूरत है साथ ही उन 11 या 12 खिलाड़ियों को समर्थन करने की जरूरत है तो आस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेंगे। अगर आप टीम में फेर बदल जारी रखेंगे तो इससे भ्रम पैदा होगा। टी20 वर्ल्ड कप के लिए मैं टीम में मो. शमी और कुलदीप यादव को शामिल करना चाहूंगा जो आस्ट्रेलियाई धरती पर भारत के लिए फायदेमंद साबित होंगे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।