यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
DPL Virender Sehwag: 'मैं बूढ़ा हो गया हूं, अफोर्ड नहीं कर पाएंगे', कोचिंग को लेकर वीरेंद्र सहवाग का बेबाक जवाब
दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन ने शुक्रवार को दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन का उद्घाटन किया। एक कार्यक्रम में टीम और ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 के पहले सीजन का हुआ उद्घाटन
- वीरेंद्र सहवाग ट्रॉफी अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए
- एक सवाल के जवाब में दिया मजेदार जवाब
उमेश कुमार, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने दिल्ली प्रीमियर लीग के उद्घाटन सीजन के कार्यक्रम में कहा कि वह अब बूढ़े हो गए हैं। वहीं, किसी फ्रेंचाइजी को कोच करने के सवाल पर कहा कि कोई उन्हें अफोर्ड नहीं कर पाएंगे।
डीडीसीए ने शुक्रवार को दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए ट्रॉफी अनावरण का किया। पहला सीजन 17 अगस्त से 8 सितंबर तक खेला जाएगा। लीग में कुल 40 मैच खेल जाएंगे। 33 मैच पुरुष टीम के बीच खेला जाएगा जबकि सात मैच महिला टीम के बीच खेला जाएगा। कुल छह टीमें लीग में हिस्सा लेंगी।

सवाल पर दिया मजेदार जवाब
इसी कार्यक्रम के दौरान जागरण ऑनलाइन के खेल संवाददाता उमेश कुमार ने सवाल किया कि, क्या वह दिल्ली प्रीमियर लीग में किसी टीम को कोच करते हुए नजर आएंगे? इस पर सहवाग ने कहा कि वह बूढ़े हो चुके हैं।
सहवाग ने कहा, मैं बुजुर्ग हो गया हूं, मैं पार्टिसिपेट तो नहीं कर पाऊंगा। अभी इस लॉन्च टीम का हिस्सा तो यहां मौजूद हूं। हां, बूढ़ा जरूर हो गया हूं। मेरे विचार से मुझे नहीं लगता की इनमें से कोई भी मुझे अफोर्ड कर पाएंगा (हंसते हुए)।
छह टीम लेंगी हिस्सा
गौरतलब हो कि दिल्ली प्रीमियर लीग में छह टीमें हिस्सा लेंगे। इनमें वेस्ट दिल्ली लायंस, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज, पुरानी दिल्ली-6, दिल्ली किंग्स, ईस्ट दिल्ली राइडर्स शामिल हैं। विजेता टीम को एक करोड़ रुपये प्राइज मनी दी जाएगी। सारे मैच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
यह भी पढे़ं- Ind vs Eng: ‘इनके लिए T20 World Cup 2024 का खिताब जीते भारत...', Virender Sehwag ने दिल खोलकर रख दिया
