Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    रोहित शर्मा को विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने दिया करारा जवाब, लिखी ये बातें

    By Sanjay SavernEdited By:
    Updated: Sun, 28 Jul 2019 02:13 PM (IST)

    विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने रोहित शर्मा पर निशाना साधा और उन्हें ये जबाव दिया। ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा को विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने दिया करारा जवाब, लिखी ये बातें

    नई दिल्ली, जेएनएन। क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में मतभेद खुलकर सामने आए थे और दैनिक जागरण ने उसे सबसे पहले आपके सामने भी रखा था। अब यह विवाद सोशल मीडिया तक पहुंच गया है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और वनडे व टी-20 टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा के बीच आपसी मतभेद उस समय खुलकर सामने आ गए जब रोहित ने सोशल साइट इंस्टाग्राम से विराट की पत्नी और बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा को अनफॉलो कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विराट और रोहित इस मुद्दे पर खुलकर कुछ नहीं बोल रहे लेकिन अब यह स्पष्ट दिखने लगा है कि टीम में खटास है। 32 वर्षीय रोहित, विराट को भी कुछ समय से इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते हैं लेकिन मजेदार बात यह है कि विराट अभी भी रोहित को इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलो करते हैं। हालांकि रोहित की पत्नी रितिका सजदेह भारतीय कप्तान को फॉलो नहीं करती हैं। वहीं इस्टाग्राम पर अनुष्का भी ना तो रोहित को और ना ही उनकी पत्नी रितिका को फॉलो करती हैं।

    इंग्लैंड में हुए विश्व कप के दौरान दैनिक जागरण ने आपको बताया था कि अंबाती रायुडू को 15 सदस्यीय टीम में नहीं चुनने, विजय शंकर के चयन और अंतिम-11 में खराब प्रदर्शन के बावजूद कुछ खिलाडि़यों के चयन से टीम इंडिया में मतभेद हैं। विश्व कप में रोहित ने शानदार प्रदर्शन किया था और रिकॉर्डतोड़ पांच शतकों जड़े थे। वहीं विराट ने भी पांच अर्धशतक जड़ते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था।

    अनुष्का का पलटवार : रोहित शर्मा द्वारा अनफॉलो किए जाने के बाद अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला जिसने आग में घी डालने का काम किया। अनुष्का ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की जिसमें उन्होंने उपकप्तान रोहित को निशाना बनाया है। अनुष्का ने अपनी स्टोरी में लिखा है कि एक बुद्धिमान इंसान ने एक बार भी कुछ नहीं कहा। सच कभी झूठ के दिखावे में नहीं पड़ता है।

    सीओए का इन्कार : भारतीय कप्तान और उपकप्तान के बीच दरार की खबरों को प्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने निराधार बताया है। विराट और रोहित के बीच विवाद को लेकर किए गए सवाल को बेबुनियाद बताते हुए विनोद राय ने कहा कि ये सभी कहानियां मीडिया द्वारा गढ़ी जा रही हैं। सीओए ने कहा कि जब तक दोनों में से कोई एक खिलाड़ी इस मुददे को लेकर सवाल नहीं उठाता तब तक इस पर कोई चर्चा नहीं की जाएगी।

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप