विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs PAK: भारत लाहौर या कराची में पाकिस्‍तान को हराता तो ज्‍यादा मजा आता? Shreyas Iyer ने पत्रकार को दिया करारा जवाब

Published: Mon, 24 Feb 2025 01:17 AM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2025 04:04 AM (IST)

भारतीय बल्‍लेबाज श्रेयस अय्यर ने पाकिस्‍तानी पत्रकार द्वारा किए सवाल का करारा जवाब दिया। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रविवार को ...और पढ़ें

श्रेयस अय्यर ने पाकिस्‍तान के खिलाफ 56 रन बनाए
श्रेयस अय्यर ने पाकिस्‍तान के खिलाफ 56 रन बनाए

HighLights

  1. भारत ने पाकिस्‍तान को 6 विकेट से मात दी
  2. पाकिस्‍तान की टीम 241 रन पर ऑलआउट हुई
  3. भारत ने 42.3 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बल्‍लेबाज श्रेयस अय्यर ने पाकिस्‍तान के पत्रकार को करारा जवाब दिया। बता दें कि भारत ने दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पांचवें मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान को 45 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से मात दी और सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग तय की। भारत की जीत में विराट कोहली (100*) और श्रेयस अय्यर (56) ने अहम भूमिका निभाई।

बहरहाल, भारत की जीत के बाद पाकिस्‍तानी पत्रकार ने श्रेयस अय्यर से सवाल पूछा कि इस जीत का स्‍वाद तब और बढ़ जाता अगर मैच लाहौर या कराची में खेला गया होता? भारतीय बल्‍लेबाज ने तुरंत जवाब दिया कि उन्‍होंने कभी पाकिस्‍तान में नहीं खेला तो यह जाहिर नहीं कर सकते कि कैसा महसूस होता। हालांकि, अय्यर ने कहा कि पाकिस्‍तान के खिलाफ मैच चुनौतीपूर्ण होता है और उसके खिलाफ दर्ज की प्रत्‍येक जीत खुशी का एहसास देती है।

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: 5 खिलाड़ियों के बूते भारत ने पाकिस्‍तान को किया नेस्तनाबूद, 8 साल पुराना हिसाब भी चुकता किया

श्रेयस अय्यर ने क्‍या कहा

मैंने पाकिस्‍तान में एक भी मैच नहीं खेला तो मुझे नहीं पता कि वहां जीतने पर क्‍या महसूस होता। मगर दिन के अंत में यह बात रही कि दोनों टीमों के लिए न्‍यूट्रल वैन्‍यू (तटस्‍थ स्‍थान) था। यहां अलग तरह की चुनौती थी। हमने ज्‍यादा दुबई में भी नहीं खेला है, लेकिन सच तो यह है कि पाकिस्‍तान के खिलाफ किसी भी तरह की जीत अच्‍छी होती है। यह चुनौतीपूर्ण और बाहरी दबाव के कारण अलग कहानी है। मुझे बड़ा मजा आया। मेरा पाकिस्‍तान के खिलाफ यह तीसरा मैच था। मजा आया।

पाकिस्‍तान चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर

याद दिला दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आधिकारिक मेजबान पाकिस्‍तान है, जिसने लाहौर, कराची और रावलपिंडी में मुकाबले आयोजित कराए हैं। हालांकि, भारतीय टीम हाइब्रिड मॉडल के तहत अपने मुकाबले दुबई में खेल रही है। भारतीय टीम ने सुरक्षा हवाला का कारण देकर पाकिस्‍तान में खेलने से इंकार कर दिया था।

इस बीच पाकिस्‍तान का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सफर लगभग खत्‍म हो चुका है। चैंपियंस ट्रॉफी के अंतिम-4 में पहुंचने की उसकी उम्‍मीदें न के बराबर हैं। मोहम्‍मद रिजवान के नेतृत्‍व वाली पाकिस्‍तान को अपने पहले मैच में न्‍यूजीलैंड के हाथों 6 विकेट की शिकस्‍त सहनी पड़ी थी।

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: विराट कोहली के आगे नतमस्तक पाकिस्तान, टीम इंडिया ने जीत के साथ आसान की सेमीफाइनल की राह