विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मैं बैटर और बॉलर'... Rohit Sharma ने किसे ठहराया हार का दोषी? सीरीज हारने के बाद बताया तीसरे टेस्‍ट का प्‍लान

Published: Sat, 26 Oct 2024 05:07 PM (IST)

दूसरे टेस्‍ट में न्‍यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 113 रन से रौंदा। इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने ...और पढ़ें

भारतीय टीम 12 साल बाद घर में हारी टेस्‍ट सीरीज। इमेज- बीसीसीआई
भारतीय टीम 12 साल बाद घर में हारी टेस्‍ट सीरीज। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. भारतीय टीम ने घर पर गंवाई टेस्‍ट सीरीज
  2. लगातार 18 सीरीज जीत का सिलसिला टूटा
  3. वानखेड़े में खेला जाएगा तीसरा टेस्‍ट मैच

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पुणे में खेले गए दूसरे टेस्‍ट में न्‍यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 113 रन से रौंदा। इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने टेस्‍ट सीरीज पर कब्‍जा जमाया। न्‍यूजीलैंड ने भारतीय जमीं पर पहली बार टेस्‍ट सीरीज जीती है।

दूसरी ओर भारतीय टीम को 12 साल और 18 सीरीज के बाद घर में हार का मुंह देखना पड़ा है। सीरीज हार के बाद भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ने अपने प्‍लेयर्स का बचाव किया। प्री मैच कॉन्‍फ्रेंस में रोहित ने कहा 12 साल बाद एक हार तो चलती है।

किसी की काबिलियत पर सवाल नहीं

रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा, "हमने वैसे बल्‍लेबाजी नहीं की जैसे करनी चाहिए थी। बैटर्स के 2 मैच खराब रहे या कहें 2 इनिंग खराब रहीं। हम जो करना चाह रहे थे वो हमारे बैटर से नहीं हुआ। इम किसी की योग्‍यता पर सवाल नहीं उठा सकते। इन्‍हीं प्‍लेयर्स ने हमें मैच जिताए हैं। सारे बैटर्स को अपना प्‍लान करना चाहिए। उस पर भरोसा रखना चाहिए। न्‍यूजीलैंड के बल्‍लेबाजों ने ऐसा करके दिखाया।"

हम अपने प्‍लान में सफल नहीं हुए

रोहित ने कहा, "वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के बारे में अभी से सोचना जल्‍दबाजी होगा। हमारे पास अच्‍छा मौका था लेकिन हम चूक गए। गेंदबाजों ने बदलाव किए। हालांकि, हमें इसका बहुत फायदा नहीं मिला, जितना कीवी गेंदबाजों को मिला। हमने जो रणनीति बनाई थी हम उसमें सफल नहीं हुए। हम पहले मैच बचाना और फिर जीतना चाह रहे थे। हालांकि, न्‍यूजीलैंड ने हमसे बेहतर क्रिकेट खेला। हमारे बल्‍लेबाजी पार्टनरशिप नहीं कर सके। हमें कुछ अलग करने की रणनीति नहीं बनानी है। इन कंडीशन में हम कैसे बेहतर कर सकते हैं यह सोचने की जरूरत है।" 

हार के बाद दुखी नजर आए रोहित 

इससे पहले पोस्‍ट मैच प्रजेंटेशन में रोहित शर्मा ने कहा, "यह हार काफी निराशाजनक है। हमने हार की उम्‍मीद नहीं की थी। न्‍यूजीलैंड को जीत का श्रेय देना होगा। उन्‍होंने हमसे बेहतर खेला हम कुछ खास मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रहे। हम उन चुनौतियों का जवाब देने में फेल रहे। हमने अच्‍छी बल्‍लेबाजी नहीं की। आपको जीतने के लिए 20 विकेट लेने होंगे, लेकिन बल्‍लेबाजों को बोर्ड पर रन भी बनाने होंगे।"

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: न्‍यूजीलैंड ने भारत में जीती पहली टेस्‍ट सीरीज, टीम इंडिया के नाम दर्ज हुए कई शर्मनाक रिकॉर्ड

वानखेड़े में अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे

भारतीय कप्‍तान ने कहा, "यह ऐसी पिच नहीं थी जहां बहुत कुछ हो रहा हो। हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। अगर हम पहली पारी में थोड़ा करीब होते तो चीजें थोड़ी अलग होतीं। हम वानखेड़े में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं और उस टेस्ट को जीतने की कोशिश करना चाहते हैं। यह पूरी टीम की विफलता है। मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो सिर्फ बल्लेबाजों या गेंदबाजों को दोष दे। हम वानखेड़े में बेहतर इरादे, बेहतर विचार और बेहतर तरीकों के साथ सामने आएंगे।"

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: टीम इंडिया की हार के साथ ही WTC Points Table में हुआ बड़ा उलटफेर, अब फाइनल खेलना बहुत मुश्किल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।