विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs NZ: टीम इंडिया की हार के साथ ही WTC Points Table में हुआ बड़ा उलटफेर, अब फाइनल खेलना बहुत मुश्किल

Published: Sat, 26 Oct 2024 04:18 PM (IST)

World Test Championship Points table न्‍यूजीलैंड ने भारत को दूसरे टेस्‍ट में 113 रन से हराकर सीरीज पर कब्‍जा जमाया। ...और पढ़ें

भारतीय टीम अभी भी टॉप पर बरकरार। इमेज- बीसीसीआई
भारतीय टीम अभी भी टॉप पर बरकरार। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. न्‍यूजीलैंड ने 113 रन से जीता दूसरा टेस्‍ट
  2. कीवी टीम ने सीरीज पर कब्‍जा किया
  3. वानखेड़े में खेला जाएगा तीसरा टेस्‍ट

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट में भारतीय टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज भी गंवा दी। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की यह लगातार दूसरी हार है।

इसके साथ ही भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारत की हार के साथ ही वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में भी बड़ा उलटफेर हो गया है। दूसरी ओर न्‍यूजीलैंड को सीरीज जीत का इनाम मिला है और अंक तालिका में भी इसका असर देखने को मिला है।  

भारतीय टीम को अभी खेलने 6 टेस्‍ट

भारतीय टीम के वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल खेलने की उम्‍मीदों का झटका लग सकता है। भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्‍ट वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया को यह टेस्‍ट हर हाल में जीतना होगा। इसके बाद भारतीय टीम अगले महीने ऑस्‍ट्रेलिया जाएगी। इस दौरान बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के 5 टेस्‍ट मैच खेले जाएंगे। भारतीय टीम के लिए यह सीरीज काफी अहम रहने वाली है।

भारतीय टीम अभी भी टॉप पर

  • न्‍यूजीलैंड के खिलाफ लगातार 2 हार के बाद भी भारतीय टीम WTC पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है।
  • भारतीय टीम ने मौजूदा साइकिल में अब तक 13 मैच खेले हैं।
  • इस दौरान टीम को 8 में जीत मिली है और 4 में हार का सामना करना पड़ा है। 1 मैच ड्रॉ भी रहा है।
  • टीम इंडिया के 98 पॉइंट हैं। वहीं न्‍यूजीलैंड को सीरीज जीतने का फायदा मिला है।
  • कीवी टीम ने अंक तालिका में छलांग लगाई है।
  • पहले टीम WTC points table में 5वें स्‍थान पर थी, अब चौथे पर पहुंच गई है।
  • कीवी टीम ने अब तक 10 मैच खेले हैं और 5 में जीत दर्ज की है।

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने खत्म किया 69 साल का सूखा, थमा टीम इंडिया का विजयी रथ, 12 साल और 18 सीरीज बाद घर में मिली शर्मनाक हार

वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप पॉइंट टेबल

  • भारत- 13 मैच, 8 जीते
  • ऑस्‍ट्रेलिया- 12 मैच, 8 जीते
  • श्रीलंका- 9 मैच, 5 जीते
  • न्‍यूजीलैंड- 10 मैच, 5 जीते
  • साउथ अफ्रीका- 7 मैच, 3 जीते

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: न्‍यूजीलैंड ने भारत में जीती पहली टेस्‍ट सीरीज, टीम इंडिया के नाम दर्ज हुए कई शर्मनाक रिकॉर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।